IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में भारतीय टीम की रणनीति में कप्तानी से लेकर खिलाड़ियों के चयन तक कई बदलाव देखने को मिलेंगे. वनडे के पांच मुकाबलों में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर अलग-अलग चरणों में टीम की कमान संभालेंगे. वहीं, कुमार कुशाग्र और यश ठाकुर को पहली बार भारतीय टीम में शामिल कर चयनकर्ताओं ने नए खिलाड़ियों को मौका दिया है.
दो टेस्ट मैचों के लिए भी टीम घोषित की गई है, जिसमें शुभमन गिल को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
थाईलैंड पर भारत की बड़ी जीत, पुरुष कबड्डी टीम ने फाइनल में मारी एंट्री
JUST IN – India’s ODI squad announced for the New Zealand tourShreyas Iyer to lead India in the final two ODIs. https://t.co/5esedxABRI
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 16, 2026
वनडे सीरीज के बीच बदलेगा टीम इंडिया का नेतृत्व
पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों में शुभमन गिल कप्तान रहेंगे. श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है. इस टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी बल्लेबाजों के साथ केएल राहुल और ईशान किशन को विकेटकीपर के विकल्प के रूप में रखा गया है.
🚨 News 🚨#TeamIndia’s ODI and Test squads for New Zealand tour announced 📝Captain Shubman Gill will lead the side for the first 3️⃣ ODIs, before Shreyas Iyer takes charge for the last 2️⃣ matches.More details ▶️ https://t.co/npwxUYlb1N#NZvIND https://t.co/3ckm7ixgEN
— BCCI (@BCCI) October 16, 2026
पहले चरण की टीम में नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव भी शामिल हैं.
अंतिम दो मैचों में गिल की जगह अय्यर को जिम्मेदारी
सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे में कप्तानी का जिम्मा श्रेयस अय्यर संभालेंगे. इस चरण के लिए शुभमन गिल, केएल राहुल, अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा टीम में शामिल नहीं होंगे. उनकी जगह तिलक वर्मा, औकीब नबी, कुमार कुशाग्र और यश ठाकुर को चुना गया है.
इस टीम में ईशान किशन उपकप्तान होंगे और विकेटकीपिंग भी करेंगे. कुमार कुशाग्र को दूसरा विकेटकीपर विकल्प बनाया गया है. कुमार कुशाग्र और यश ठाकुर पहली बार भारतीय टीम का हिस्सा बने हैं. प्रसिद्ध कृष्णा का चयन फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर है.
🚨 BREAKING NEWS 🚨 Team India have announced their 16-member squad for the upcoming Test series against New Zealand! 🇮🇳🤍🏏 Rishabh Pant’s selection remains subject to fitness clearance as he continues his recovery from injury. ⏳ . . . #TeamIndia #ShubmanGill #RishabhPant #cricketmoodofficial
— cricketmoodofficial (@cricketmoodcom) October 16, 2026
टेस्ट टीम में भी गिल को कमान, राहुल को अहम जिम्मेदारी
न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए घोषित टीम में शुभमन गिल कप्तान और केएल राहुल उपकप्तान होंगे. ऋषभ पंत को विकेटकीपर के रूप में चुना गया है, लेकिन उनकी उपलब्धता फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर करेगी. ध्रुव जुरेल को भी विकेटकीपर के विकल्प के तौर पर शामिल किया गया है.
टेस्ट टीम में यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को जगह मिली है.
इसे भी पढ़ें-



