🟡 Gold (10g) : ₹ 1,41,669.39 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,12,633.33 💵 USD / INR : ₹ 95.70 📈 Sensex : 77,540.83 📊 Nifty 50 : 24,252.00 (0.08%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,41,669.39 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,12,633.33 💵 USD / INR : ₹ 95.70 📈 Sensex : 77,540.83 📊 Nifty 50 : 24,252.00 (0.08%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में अंडरग्राउंड होंगे बिजली तार और सीवरेज सिस्टम, विश्व बैंक ने मांगा प्रस्ताव

Bhagapur News : विश्व बैंक की उच्च स्तरीय टीम ने भागलपुर में विकास योजनाओं और आधारभूत संरचना का जायजा लिया. शहर में बिजली तार और सीवरेज सिस्टम को अंडरग्राउंड करने के प्रस्ताव पर विशेष चर्चा हुई. टीम ने अधिकारियों को विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Bhagapur News : विश्व बैंक की उच्च स्तरीय टीम ने भागलपुर में विकास योजनाओं और आधारभूत संरचना का जायजा लिया. शहर में बिजली तार और सीवरेज सिस्टम को अंडरग्राउंड करने के प्रस्ताव पर विशेष चर्चा हुई. टीम ने अधिकारियों को विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Bhagapur News : शहर के विकास कार्यों और आधारभूत संरचना को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हो सकती है. World Bank की उच्च स्तरीय टीम ने भागलपुर पहुंचकर नगर निगम क्षेत्र में चल रही योजनाओं और भविष्य की परियोजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान नगर प्रशासन और नगर विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर के सतत विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की गयी.

बैठक में शहर के बिजली तारों और सीवरेज सिस्टम को अंडरग्राउंड करने के प्रस्ताव पर विशेष जोर दिया गया. विश्व बैंक की टीम ने इस योजना को शहर के लिए जरूरी बताते हुए अधिकारियों से इसका विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर भेजने को कहा है. माना जा रहा है कि योजना को मंजूरी मिलने पर शहर में ट्रैफिक, जलजमाव और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है.

टीम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न इलाकों का स्थलीय निरीक्षण भी किया. विशेष रूप से Bhootnath Temple क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था, सीवरेज नेटवर्क और सड़कों की स्थिति का जायजा लिया गया. निरीक्षण के दौरान कई विकास योजनाओं की गुणवत्ता की सराहना भी की गयी.

विश्व बैंक की टीम में रोसाना नित्ती और वसुधा थावकर शामिल हैं. वहीं तकनीकी सहयोग के लिए नगर विकास विभाग के अपर निदेशक अभिषेक आनंद को प्रतिनियुक्त किया गया है. टीम तीन दिवसीय बिहार दौरे पर है और भागलपुर दौरे के बाद पुनः पटना में विकास योजनाओं की समीक्षा करेगी.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर से कटिहार तक 23 मई से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम-टेबल

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बूढ़ानाथ मंदिर के पास पुलिस की कार्रवाई

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में बदलेगा बिजली बिलिंग सिस्टम, 25 मई से शुरू होगा नया ‘Suvidha Bihar’ ऐप

इसे भी पढ़ें-भागलपुर–गांधीधाम एक्सप्रेस कई तिथियों में नहीं चलेगी, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

इसे भी पढ़ें-घर में इन्वर्टर का करंट लगने से बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर की मौत

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब जब्त, पंजाब के 2 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
28 ° C
28 °
28 °
89%
3.6m/s
80%
शनि
30 °
रवि
36 °
सोम
36 °
मंगल
36 °
बुध
35 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें