विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर स्टेशन पर चेकिंग के दौरान युवक दबोचा गया, देसी कट्टा और तीन कारतूस बरामद

Bhagalpur News : भागलपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा गोलियां बरामद हुई हैं. मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा गोलियां बरामद हुई हैं. मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी ने एक युवक को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार युवक प्लेटफॉर्म संख्या-6 पर मौजूद था. उसके पास से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं. मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

देर रात चल रहा था विशेष अभियान

रेल थाना भागलपुर में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सोमवार देर रात स्टेशन परिसर में प्लेटफॉर्म की जांच, ट्रेनों की तलाशी तथा शराब के अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में पुलिस टीम प्लेटफॉर्म संख्या-6 स्थित फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों के नीचे पहुंची.

पुलिस को देखकर भागने का किया प्रयास

प्राथमिकी के मुताबिक वहां मौजूद एक युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने जवानों की सहायता से उसे घेरकर पकड़ लिया.

पूछताछ में बतायी अपनी पहचान

पकड़े गए युवक ने पूछताछ के दौरान अपना नाम मो. फैसल (28) बताया. वह भागलपुर जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैनाबाद का निवासी है.

आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

रेल थाना भागलपुर के थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक मो. नसीम अहमद के बयान पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें-

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
36 ° C
36 °
36 °
43%
4.5m/s
73%
रवि
36 °
सोम
37 °
मंगल
36 °
बुध
35 °
गुरु
35 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें