विज्ञापन

वायरल वीडियो

टीएमबीयू में नामांकन ने नहीं पकड़ी रफ्तार, आखिर क्या है इसकी वजह?

विज्ञापन

Bhagalpur News : टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2026-30 के प्रथम सेमेस्टर नामांकन की प्रक्रिया तकनीकी बाधाओं के बीच शुरू हुई है. समर्थ पोर्टल में समस्या के कारण कॉलेजों में शुरुआती दिनों में दाखिले की रफ्तार धीमी रही. पहली मेधा सूची में 23 हजार से अधिक विद्यार्थियों का चयन किया गया है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में स्नातक सत्र 2026-30 के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन शुरुआती दिनों में तकनीकी कारणों से कई कॉलेजों में दाखिले की गति अपेक्षाकृत धीमी रही. विश्वविद्यालय द्वारा पहली मेधा सूची तीन जून की देर शाम जारी की गयी थी, जिसके बाद कॉलेजों को चयनित विद्यार्थियों का विवरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू हुई. हालांकि समर्थ पोर्टल में तकनीकी समस्या आने के कारण सूची समय पर कॉलेजों की वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सकी. बाद में चार जून को ई-मेल के माध्यम से कॉलेजों को सूची उपलब्ध करायी गयी, जिसके चलते संस्थानों को डेटा डाउनलोड और सत्यापन में अतिरिक्त समय लग गया.

पहले दिन अधिकांश कॉलेजों में नहीं हो सका नामांकन

तकनीकी व्यवधान के कारण चार जून से प्रस्तावित नामांकन प्रक्रिया अधिकांश कॉलेजों में शुरू नहीं हो पायी. पांच जून को कुछ कॉलेजों ने दाखिला लेना शुरू किया, लेकिन छात्रों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही. एसएम कॉलेज में अब तक 64 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है. वहीं मारवाड़ी कॉलेज, टीएनबी कॉलेज, बीएन कॉलेज समेत विश्वविद्यालय से संबद्ध और अंगीभूत संस्थानों में भी नामांकन की रफ्तार सामान्य से कम बतायी जा रही है.

प्रथम मेधा सूची में 23 हजार से अधिक विद्यार्थियों का चयन

विश्वविद्यालय की ओर से जारी पहली मेधा सूची में कुल 23,374 छात्र-छात्राओं को विभिन्न कॉलेजों में सीट आवंटित की गयी है. अंक आधारित चयन प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों को कॉलेज आवंटित किये गये हैं. इस सूची में विश्वविद्यालय के 11 अंगीभूत कॉलेज, 10 नवस्थापित डिग्री कॉलेज और 19 संबद्ध महाविद्यालय शामिल हैं. इस वर्ष स्नातक नामांकन के लिए कुल 38,844 आवेदन प्राप्त हुए थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार जांच के दौरान 117 आवेदन त्रुटिपूर्ण पाये जाने पर निरस्त कर दिये गये. वहीं महिला कोटा से संबंधित श्रेणी में आवेदन करने वाले 298 विद्यार्थियों को सामान्य श्रेणी में समायोजित किया गया है.

नवस्थापित डिग्री कॉलेजों के लिए भी मिली अच्छी संख्या में आवेदन

टीएमबीयू के अंतर्गत भागलपुर और बांका जिले के 10 नये डिग्री कॉलेजों में भी विद्यार्थियों ने रुचि दिखाई है. गोपालपुर स्थित कॉलेज के लिए 72, गारोडीह के लिए 75, इस्माईलपुर के लिए 65, पीरपैंती के लिए 84, खरीक के लिए 73 और रंगरा चौक के लिए 81 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इसके अलावा अमरपुर में 73, बरहट में 72, बेलहर में 63 तथा फूल्लीडुमर के नवस्थापित डिग्री कॉलेज के लिए 57 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है.

तकनीकी समस्या दूर, कॉलेजों को दी गयी सुविधा

समर्थ पोर्टल के नोडल पदाधिकारी डॉ. एएन सहाय ने बताया कि सर्वर से जुड़ी तकनीकी समस्या को दूर कर लिया गया है और सभी कॉलेजों को मेधा सूची उपलब्ध करा दी गयी है. उन्होंने कहा कि संस्थानों को नामांकन शुल्क ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से स्वीकार करने का विकल्प दिया गया है. वर्तमान में सभी कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया जारी है.

इसे भी पढ़ें-

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
33.3 ° C
33.3 °
33.3 °
52%
6.3m/s
70%
मंगल
33 °
बुध
33 °
गुरु
33 °
शुक्र
34 °
शनि
34 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें