🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,538.44 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,95,081.27 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 77,235.46 (-0.99%) 📊 Nifty 50 : 24,154.90 (-0.55%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,538.44 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,95,081.27 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 77,235.46 (-0.99%) 📊 Nifty 50 : 24,154.90 (-0.55%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Bhagalpur News : भागलपुर में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. एनएच-80 पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरा युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. एनएच-80 पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरा युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर जिले के घोघा थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एनएच-80 पर पक्कीसराय गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. हादसा इतना गंभीर था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

मोती भट्ठा के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से गुजर रहे थे तभी पक्कीसराय स्थित मोती भट्ठा के समीप ट्रक की चपेट में आ गए. दुर्घटना में सुमित कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. वहीं उनके साथ मौजूद दशरथ साह गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

घायल को बेहतर इलाज के लिए किया रेफर

घटना की सूचना मिलने के बाद घोघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, कहलगांव पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल दशरथ साह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है. अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल

घटना के बाद आसपास के लोगों ने एनएच-80 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर चिंता जताई. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें-Video. विक्रमशिला सेतु के टूटे हिस्से पर लॉन्च हुआ बेली ब्रिज, अब जल्द बहाल होगा आवागमन

इसे भी पढ़ें-लोहिया पुल पर दिनदहाड़े झपटमारी, आरोपी को पकड़कर पीटा

इसे भी पढ़ें- टहलने निकली चेंबर पूर्व अध्यक्ष की पत्नी से बदमाशों ने छीनी सोने की चेन

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
27 ° C
27 °
27 °
94%
5.1m/s
43%
बुध
31 °
गुरु
35 °
शुक्र
36 °
शनि
35 °
रवि
34 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें