🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,124.33 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,76,006.10 💵 USD / INR : ₹ 94.90 📈 Sensex : 73,852.90 (-1.17%) 📊 Nifty 50 : 22,888.95 (-1.11%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,124.33 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,76,006.10 💵 USD / INR : ₹ 94.90 📈 Sensex : 73,852.90 (-1.17%) 📊 Nifty 50 : 22,888.95 (-1.11%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar Crime : दो थाना क्षेत्रों में लूटपाट और गोलीबारी, एक के कंधे में लगी गोली तो दूसरे का पैर हुआ आर-पार

Bihar Crime News : सुल्तानगंज और संग्रामपुर थाना क्षेत्रों में लूटपाट के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए. एक युवक के कंधे में गोली लगी, जबकि दूसरे के पैर में गोली आर-पार हो गई. दोनों को मायागंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक को पटना रेफर किए जाने की जानकारी है.

विज्ञापन

Bihar Crime News : सुल्तानगंज और संग्रामपुर थाना क्षेत्रों में लूटपाट के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए. एक युवक के कंधे में गोली लगी, जबकि दूसरे के पैर में गोली आर-पार हो गई. दोनों को मायागंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक को पटना रेफर किए जाने की जानकारी है.

विज्ञापन

Bihar Crime: मुंगेर और बांका जिले से जुड़े दो अलग-अलग इलाकों में देर रात अपराधियों की गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए. दोनों घटनाओं में लूटपाट के दौरान विरोध करने पर गोली चलाने का आरोप है. घायलों में बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी विमल कुमार और बेलहर थाना क्षेत्र के सौताडीह निवासी 40 वर्षीय कंचन कुमार सिंह शामिल हैं. विमल के कंधे में गोली लगी, जबकि कंचन के पैर में लगी गोली आर-पार हो गई. दोनों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया. विमल को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किए जाने की जानकारी है.

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, मां का हाथ भी टूटा

Bihar Crime : ओवरब्रिज के पास छह लोगों ने दो युवकों को घेरा

सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर ओवरब्रिज के समीप सोमवार तड़के करीब 2:30 बजे छह अपराधियों ने विमल कुमार और दीपक कुमार को रोक लिया. दोनों मुंगेर जिले के कल्याणपुर में दुर्गा पूजा का मेला देखकर घर लौट रहे थे. विमल के पिता का नाम सुनील मांझी और दीपक के पिता का नाम उदय नारायण सिंह बताया गया है. दोनों बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के निवासी हैं.

आरोप है कि अपराधियों ने दोनों से मोबाइल फोन और करीब छह हजार रुपये छीन लिए. विरोध करने पर विमल के कंधे में गोली मार दी गई, जबकि दीपक के साथ मारपीट की गई. घायल विमल को मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किए जाने की जानकारी मिली है.

संग्रामपुर में कंचन कुमार सिंह को बनाया निशाना

दूसरी वारदात मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में हुई. बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के सौताडीह निवासी कंचन कुमार सिंह, पिता स्व. दिलीप प्रसाद सिंह, दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे थे. इसी दौरान लूटपाट का विरोध करने पर उन्हें गोली मार दी गई. गोली उनके पैर में लगी और आर-पार हो गई.

नाबालिग पर तनी पिस्टल, बचने के लिए झुकी तो रैपिडो चालक बना निशाना; फिर दुकान में चली गोली

मायागंज अस्पताल में भर्ती, एक की हालत पर डॉक्टरों की नजर

कंचन कुमार सिंह को देर रात मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने उन्हें निगरानी के लिए हड्डी वार्ड में रखा. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उनकी स्थिति सामान्य थी और उन्हें खतरे से बाहर बताया गया, हालांकि अधिक खून बहने के कारण चिकित्सक चिंतित थे.

दोनों घटनाओं में अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर खबर लिखे जाने तक पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी.

इसे भी पढ़ें-

सारण में खूनी खेल, चाकूबाजी में तीन की मौत; अस्पताल में भी हुआ हमला, एक पटना रेफर
पटना में पूर्व वार्ड पार्षद पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑफिस में घुसकर अपराधियों ने बरसाईं पांच गोलियां
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
30.8 ° C
30.8 °
30.8 °
44%
3.9m/s
59%
सोम
30 °
मंगल
31 °
बुध
31 °
गुरु
31 °
शुक्र
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन