विज्ञापन

वायरल वीडियो

‘सिर्फ सॉल्वर गैंग नहीं, विपक्षी कनेक्शन की भी हो जांच’, पेपर लीक पर दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान

Dilip Jaiswal ने NEET पेपर लीक मामले में बड़ा बयान देते हुए विपक्षी दलों की भूमिका की भी जांच की मांग की है. उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए स्वागत योग्य कदम कहा. कारगिल विजय दिवस, पश्चिम बंगाल हिंसा और विदेशों की साजिश जैसे मुद्दों पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी.

विज्ञापन

Dilip Jaiswal ने NEET पेपर लीक मामले में बड़ा बयान देते हुए विपक्षी दलों की भूमिका की भी जांच की मांग की है. उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए स्वागत योग्य कदम कहा. कारगिल विजय दिवस, पश्चिम बंगाल हिंसा और विदेशों की साजिश जैसे मुद्दों पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी.

विज्ञापन

Dilip Jaiswal: बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों को सिर्फ सॉल्वर गैंग तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह भी पता लगाना चाहिए कि इस पूरे मामले में किसी विपक्षी राजनीतिक दल की भूमिका तो नहीं रही. उन्होंने कहा कि हर साल करीब 25 लाख छात्र NEET परीक्षा में शामिल होते हैं और कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ मिलकर सॉल्वर गैंग ने इस साजिश को अंजाम दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया स्वागत योग्य कदम

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ा है. उनके मुताबिक यह एक स्वागत योग्य कदम है और इससे सरकार की जवाबदेही का संदेश जाता है.

Dilip Jaiswal: अमेरिका, चीन और पाकिस्तान पर भी साधा निशाना

दिलीप जायसवाल ने कहा कि कुछ विदेशी ताकतें भारत में अस्थिरता और अशांति फैलाना चाहती हैं. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका, चीन और पाकिस्तान जैसे देश भारत की शांति को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि देश की जनता सब कुछ समझती है और समय आने पर सही फैसला करेगी.

कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों को किया नमन

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर दिलीप जायसवाल ने भारतीय सेना के शौर्य को याद करते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने जिस साहस और पराक्रम का परिचय दिया, उसे देश कभी नहीं भूल सकता. उनके मुताबिक कारगिल विजय दिवस भारत के वीर सैनिकों के अदम्य साहस का प्रतीक है.

पेपर लीक से लेकर सोशल मीडिया तक सख्ती, विधानसभा से 13 बड़े विधेयकों को मिली मंजूरी

पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल में ‘वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज एक्ट, 2026’ के तहत दर्ज सात एफआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप जायसवाल ने टीएमसी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता लंबे समय तक टीएमसी सरकार को झेल चुकी है. साथ ही दावा किया कि राज्य सरकार गुंडागर्दी पर रोक लगाने की दिशा में लगातार काम कर रही है.

जेडीयू सांसद दिलेश्वर कामायत ने भी दी प्रतिक्रिया

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जेडीयू सांसद दिलेश्वर कामायत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही छात्रों के आंदोलन को संवेदनशील मुद्दा बता चुके थे और उनके प्रति सहानुभूति भी जता चुके थे. उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा था कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

कामायत ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सरकार संसद में सख्त कानून भी ला चुकी है. उनके अनुसार कुछ विपक्षी दलों ने छात्र आंदोलन को भड़काने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को देखते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया है.

इसे भी पढ़ें-

बिहार के भागलपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, बिजली कनेक्शन के नाम पर चार हजार घूस लेते JE धराया
भागलपुर में कोरोना का दूसरा मरीज मिला, संक्रमित बुजुर्ग की बेटी भी पॉजिटिव
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
few clouds
33.2 ° C
33.2 °
33.2 °
53%
3.5m/s
12%
रवि
33 °
सोम
38 °
मंगल
36 °
बुध
35 °
गुरु
34 °

अन्य खबरें