इस खबर में क्या है?
NEET Protest Bhagalpur: 25 जुलाई को तिलकामांझी चौक पर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद अब भागलपुर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए जनता का सहारा ले रही है. वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय ने 155 संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें सार्वजनिक करते हुए लोगों से उनकी पहचान बताने की अपील की है. पुलिस का कहना है कि जिन लोगों की पहचान होगी, उनके खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
बिहपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 अवैध आरा मिल जब्त, कीमती लकड़ियां बरामद
CCTV से सोशल मीडिया तक… ऐसे तैयार हुई 155 संदिग्धों की सूची
घटना के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए सीसीटीवी फुटेज, मौके पर बनी वीडियो रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों की बारीकी से पड़ताल की. इसी जांच के दौरान 155 संदिग्धों की पहचान की गई. अब इन सभी की तस्वीरें सार्वजनिक कर आम लोगों से सहयोग मांगा गया है, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके.

पुलिस का दावा- वर्दी ही नहीं, मीडिया और आम लोगों पर भी हुआ हमला
एसएसपी कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान उपद्रवी तत्वों ने पुलिस बल को निशाना बनाया. पुलिस वाहनों और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया. इतना ही नहीं, मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों और आम नागरिकों पर भी लाठी, डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला किया गया, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई.
पूर्व के मुकदमे पर भड़के पार्षद, निगम सदन में धरने का ऐलान; 30 जुलाई को होगा शक्ति प्रदर्शन
पहचान बताइए, नाम पूरी तरह रहेगा गोपनीय
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि तस्वीरों में शामिल किसी भी व्यक्ति की पहचान होने पर संबंधित फोटो के क्रमांक के आधार पर सूचना दें. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि लोग बिना किसी भय के जांच में सहयोग कर सकें.
सूचना देने के लिए जारी किए गए पांच नंबर
संदिग्धों की पहचान संबंधी जानकारी देने के लिए पुलिस ने पांच मोबाइल नंबर जारी किए हैं. ये नंबर हैं- 9031828002, 9031828003, 9031828010, 9031828011 और 9031827930.
पुलिस ने कहा है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सभी संदिग्धों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही लोगों से अफवाहों से बचने, शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था कायम रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है.
इसे भी पढ़ें-

