विज्ञापन

वायरल वीडियो

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी ट्रक से टकराई दूध लदी पिकअप, खलासी की मौत

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दूध लदी पिकअप वैन सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई, जिसमें खलासी की मौके पर मौत हो गई. वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के दिघारा-नारायणपुर रोड पर गुरुवार अहले सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में दूध लदी पिकअप वैन सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा भिड़ी. हादसा इतना जबरदस्त था कि पिकअप में सवार खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने के बाद कच्ची पक्की ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया.

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और घायल चालक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. वहीं दुर्घटनाग्रस्त पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था.

इसे भी पढ़ें-बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मुआवजे की मांग पर परिजनों का हंगामा

मृतक के परिजन जैसे ही घटनास्थल पर पहुंचे, वहां रोने-बिलखने का माहौल बन गया. आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक हंगामा किया. बाद में स्थानीय सरपंच चंदन कुमार और पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. प्रशासन की ओर से सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया गया.

चालक को झपकी आने की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसा चालक को झपकी आने की वजह से हुआ. बताया गया कि दूध लदी पिकअप बेला इंडस्ट्रियल एरिया से मनियारी की ओर जा रही थी. इसी दौरान दिघरा चौक के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गया.

केबिन में फंस गया था शव

टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का केबिन बुरी तरह पिचक गया. मृत खलासी का शव अंदर ही फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. ग्रामीणों ने वाहन का शीशा तोड़कर शव को बाहर निकालने में मदद की.

पुलिस ने शुरू की जांच

मृतक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कंठ सुस्ता निवासी 25 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई है. घायल चालक मृतक का चाचा बताया जा रहा है. पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है.

इसे भी पढ़ें-दोस्त की पत्नी संग युवक हुआ फरार, परिवारों में बवाल; थाने में घंटों चला हंगामा

इसे भी पढ़ें-परीक्षा देने पटना आई छात्रा को होटल से उठाने की कोशिश, पिता के सामने कमरे में घुसा युवक

इसे भी पढ़ें-अनंत सिंह समर्थक पर फायरिंग, सोनू–मोनू गैंग पर आरोप, सोशल मीडिया से शुरू हुआ विवाद

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
mist
24 ° C
24 °
24 °
88%
1.5m/s
20%
Fri
28 °
Sat
41 °
Sun
42 °
Mon
42 °
Tue
42 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here