Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर शहर के नगर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. नाला रोड इलाके में एक युवक अपने करीबी दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवार आमने-सामने आ गए और विवाद इतना बढ़ा कि मामला मारपीट से होते हुए थाने तक पहुंच गया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बताया जा रहा है कि युवक और महिला के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही थी. जब महिला अचानक घर छोड़कर चली गई तो परिवार को पूरे मामले की जानकारी हुई. इसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया.
चाकू लेकर पहुंचे लोग, इलाके में मचा हंगामा
घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद लगातार बढ़ता गया. आरोप है कि एक पक्ष के कुछ लोग दूसरे पक्ष के घर पहुंच गए, जहां जमकर बहस और मारपीट हुई. इस दौरान चाकू लेकर पहुंचने की भी बात सामने आई है.
इलाके में हंगामा बढ़ने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया और कई लोगों को थाने लेकर पहुंची.
थाने में महिला ने सबको चौंकाया
मामले को समझने के लिए पुलिस ने महिला को भी थाने बुलाया. वहां पहुंचने के बाद महिला ने साफ तौर पर कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है.
महिला के इस बयान के बाद थाने में मौजूद दोनों परिवारों के बीच फिर बहस शुरू हो गई. माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया और करीब चार घंटे तक थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.
बच्चे को साथ ले जाने की जिद
सूत्रों के मुताबिक महिला अपने बच्चे को भी साथ ले जाने की बात पर अड़ गई थी. इसी मुद्दे को लेकर दोनों परिवारों के बीच तीखी नोकझोंक हुई.
थाने में मौजूद लोग एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे. पुलिस को बीच-बचाव कर स्थिति संभालनी पड़ी.
पुलिस ने शुरू की जांच
नगर थाना पुलिस का कहना है कि महिला बालिग है और उसने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ रहने की बात कही है. ऐसे में पुलिस ने उसके बयान को दर्ज कर लिया है.
हालांकि परिवारों के बीच हुई मारपीट, हंगामा और हथियार लेकर पहुंचने के आरोपों की अलग से जांच की जा रही है. पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें-परीक्षा देने पटना आई छात्रा को होटल से उठाने की कोशिश, पिता के सामने कमरे में घुसा युवक
इसे भी पढ़ें-अनंत सिंह समर्थक पर फायरिंग, सोनू–मोनू गैंग पर आरोप, सोशल मीडिया से शुरू हुआ विवाद
इसे भी पढ़ें-सम्राट चौधरी बोले-अपराधियों को 48 घंटे में जवाब दे पुलिस, बिहारियों से भी की बड़ी अपील
इसे भी पढ़ें-IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में फिर टला फैसला, लालू परिवार के लिए 9 जून को आएगा कोर्ट का आदेश


