विज्ञापन

वायरल वीडियो

परीक्षा देने पटना आई छात्रा को होटल से उठाने की कोशिश, पिता के सामने कमरे में घुसा युवक

Patna Crime: बेगूसराय से परीक्षा देने पटना आई छात्रा के साथ होटल में बड़ी वारदात की कोशिश हुई. आरोप है कि देर रात एक युवक कमरे में घुसा और छात्रा को जबरन ले जाने लगा. चीख सुनकर पिता की नींद खुली, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला.

विज्ञापन

Patna Crime: बिहार की राजधानी पटना से महिला सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर मामला सामने आया है. बेगूसराय से पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा देने आई एक छात्रा के साथ होटल में कथित तौर पर अपहरण की कोशिश की गई. आरोप है कि देर रात नशे में धुत एक युवक होटल के कमरे में घुस आया और छात्रा को उसके पिता के सामने जबरन खींचकर ले जाने लगा.

घटना रूपसपुर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल की बताई जा रही है. छात्रा की चीख सुनकर उसके पिता की नींद खुली, जिसके बाद किसी तरह आरोपी के चंगुल से बेटी को बचाया जा सका. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

बेटी की चीख से खुली पिता की नींद

पीड़ित पिता ने बताया कि वे अपनी बेटी को पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा दिलाने के लिए बेगूसराय से पटना आए थे. रात में ठहरने के लिए उन्होंने रूपसपुर इलाके के एक होटल में कमरा लिया था.

उनका आरोप है कि होटल प्रबंधन ने पहचान पत्र लेने के बावजूद मुख्य रजिस्टर में उनकी पूरी जानकारी दर्ज नहीं की. सिर्फ हस्ताक्षर करवाकर उन्हें कमरा दे दिया गया.

पिता के मुताबिक कमरे की कुंडी भी ठीक नहीं थी और दरवाजा अंदर से पूरी तरह लॉक नहीं हो रहा था. देर रात करीब 12 बजे के बाद अचानक एक युवक कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर आ गया. आरोप है कि वह शराब के नशे में था और सीधे सो रही छात्रा के पास पहुंच गया.

छात्रा को घसीटकर बाहर ले जाने की कोशिश

परिजनों के अनुसार युवक ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उसे जबरन कमरे से बाहर खींचने लगा. अचानक हुई इस हरकत से छात्रा घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी.

आवाज सुनकर पिता की नींद टूटी. उन्होंने बेटी के साथ मिलकर आरोपी का विरोध किया, जिसके बाद युवक वहां से भाग निकला. घटना के बाद पिता और बेटी दोनों बुरी तरह डर गए.

पुलिस बुलाने पर होटल स्टाफ पर धमकी देने का आरोप

घटना के तुरंत बाद पीड़ित पिता ने पटना में रहने वाले अपने रिश्तेदार को फोन कर मदद मांगी. साथ ही डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को भी सूचना दी गई.

पिता का आरोप है कि पुलिस को बुलाने की जानकारी मिलते ही होटल के कर्मचारी और संचालक उन्हें धमकाने लगे. जब पुलिस मौके पर पहुंची और होटल के सीसीटीवी फुटेज देखने की कोशिश की, तो होटल प्रबंधन ने कैमरे खराब होने की बात कह दी.

हालांकि पीड़ित पिता ने अपने मोबाइल से आरोपी युवक का वीडियो बना लिया था. वीडियो पुलिस को दिखाने के बाद पता चला कि आरोपी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि उसी होटल का कर्मचारी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

होटल में शराब पार्टी चलने का भी आरोप

पीड़ित परिवार ने होटल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. पिता का कहना है कि होटल के अन्य कमरों में भी कई लड़के-लड़कियां मौजूद थे और वहां खुलेआम शराब पी जा रही थी.

उन्होंने दावा किया कि यदि समय पर उनका भतीजा मौके पर नहीं पहुंचता, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी. घटना का असर इतना ज्यादा था कि अगले दिन होने वाली परीक्षा को लेकर छात्रा मानसिक रूप से पूरी तरह घबरा गई थी.

आरोपी होटल कर्मी गिरफ्तार

मामले में पीड़ित पिता की शिकायत पर रूपसपुर थाने में केस दर्ज किया गया है. पटना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी होटल कर्मचारी सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है. साथ ही होटल संचालक और प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

होटल प्रबंधन पर भी कस सकता है शिकंजा

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बिना सही एंट्री और दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी किए होटल में कमरा कैसे दिया गया. इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि होटल में अवैध शराब पार्टी या दूसरी गैरकानूनी गतिविधियां तो नहीं चल रही थीं.

अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-अनंत सिंह समर्थक पर फायरिंग, सोनू–मोनू गैंग पर आरोप, सोशल मीडिया से शुरू हुआ विवाद

इसे भी पढ़ें-सम्राट चौधरी बोले-अपराधियों को 48 घंटे में जवाब दे पुलिस, बिहारियों से भी की बड़ी अपील

इसे भी पढ़ें-IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में फिर टला फैसला, लालू परिवार के लिए 9 जून को आएगा कोर्ट का आदेश

इसे भी पढ़ें-SP ट्रांसफर की जारी कर दी फर्जी अधिसूचना, पटना साइबर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
34.7 ° C
34.7 °
34.7 °
51%
2.9m/s
100%
गुरु
35 °
शुक्र
36 °
शनि
32 °
रवि
31 °
सोम
34 °

अन्य खबरें