🟡 Gold (10g) : ₹ 1,26,157.33 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,75,805.36 💵 USD / INR : ₹ 94.93 📈 Sensex : 73,852.90 (-1.17%) 📊 Nifty 50 : 22,888.95 (-1.11%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,26,157.33 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,75,805.36 💵 USD / INR : ₹ 94.93 📈 Sensex : 73,852.90 (-1.17%) 📊 Nifty 50 : 22,888.95 (-1.11%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

मुजफ्फरपुर अस्पताल हादसा: फायरमैन की जुबानी रेस्क्यू की कहानी, खिड़कियां तोड़ निकाले मरीज

Muzaffarpur Fire: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में आग लगने के बाद बड़ा हादसा हो गया. आईसीयू में फैले धुएं के बीच चलाये गये रेस्क्यू ऑपरेशन में 25 से अधिक मरीजों को बाहर निकाला गया, जबकि चार लोगों की मौत हो गयी. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Fire: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में आग लगने के बाद बड़ा हादसा हो गया. आईसीयू में फैले धुएं के बीच चलाये गये रेस्क्यू ऑपरेशन में 25 से अधिक मरीजों को बाहर निकाला गया, जबकि चार लोगों की मौत हो गयी. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Fire: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में गुरुवार तड़के हुई आग की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया. अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग और धुआं फैलने के बाद मरीजों, उनके परिजनों तथा अस्पताल कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 25 से अधिक मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे अस्पतालों में भेजा गया. हालांकि हादसे में चार मरीजों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि सभी की मौत दम घुटने के कारण हुई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आईसीयू तक पहुंचने के लिए तोड़ने पड़े दरवाजे और खिड़कियां

घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जांच एजेंसियां भी मौके पर पहुंचीं. जिला प्रशासन के अनुसार आग अस्पताल की चौथी मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में लगी थी. धुएं की मात्रा इतनी अधिक थी कि अंदर फंसे मरीजों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा था. ऐसे में दमकल कर्मियों ने समय गंवाये बिना आईसीयू की खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद एक-एक कर मरीजों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

फायरमैन ने बताया कैसे चला बचाव अभियान

घटना के बाद सामने आये एक वीडियो में राहत कार्य में शामिल एक फायरमैन ने पूरी कार्रवाई की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि विभाग को सुबह करीब 3:50 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही टीम रवाना हुई और करीब 4 बजे अस्पताल पहुंच गयी. वहां पहुंचने पर पता चला कि चौथी मंजिल के आईसीयू वार्ड में आग लगी हुई है. इसके बाद तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. फायरमैन के अनुसार 15 से 20 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे अस्पतालों में भेजा गया. उन्होंने बताया कि काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका.

एफएसएल टीम कर रही जांच, शॉर्ट सर्किट की आशंका

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जांच शुरू करा दी है. जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है. शुरुआती जानकारी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बतायी जा रही है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा.

हादसे पर उपमुख्यमंत्री ने जताया शोक

हादसे को लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुखद घटना है. साथ ही मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है. स्थानीय प्रशासन ने बताया कि प्रभावित मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गयी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें-

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
30.4 ° C
30.4 °
30.4 °
44%
2.9m/s
1%
मंगल
31 °
बुध
31 °
गुरु
31 °
शुक्र
31 °
शनि
31 °

अन्य खबरें

विज्ञापन

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें