इस खबर में क्या है?
Bihar Monsoon Session: बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र का चौथा दिन गुरुवार को काफी अहम रहने वाला है. एक ओर सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का द्वितीय अनुपूरक बजट सदन में पेश करेगी, वहीं दूसरी ओर विपक्ष नीट पेपर लीक और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है. बुधवार को सदन के बाहर छात्र आंदोलन और पुलिस कार्रवाई के बाद आज विधानसभा के भीतर भी इन मुद्दों पर तीखी बहस और हंगामे के आसार हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
छात्र आंदोलन और लाठीचार्ज पर गरमा सकता सदन
बुधवार को राजधानी पटना में नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया था. राजभवन मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई. हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज, वॉटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. इस घटना के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर है और आज सदन में इस मुद्दे पर जवाब मांगने की तैयारी कर चुका है.
पेपर लीक से लेकर सोशल मीडिया तक सख्ती, विधानसभा से 13 बड़े विधेयकों को मिली मंजूरी
प्रश्नकाल से होगी शुरुआत, फिर पेश होगा बजट
आज की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी. प्रश्नकाल में शिक्षा और सहकारिता विभाग से जुड़े तारांकित प्रश्नों का सरकार जवाब देगी. इसके बाद वित्त मंत्री वर्ष 2026-27 का द्वितीय अनुपूरक बजट (Second Supplementary Budget) सदन में पेश करेंगे. साथ ही बिहार विनियोग विधेयक, 2026 भी सदन के पटल पर रखा जाएगा.
तीसरे दिन 13 अहम विधेयकों को मिली मंजूरी
मॉनसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को सरकार ने 13 महत्वपूर्ण विधेयकों को सदन से पारित कराया. इनमें अपराध नियंत्रण कानून में संशोधन, निजी एवं विशिष्ट विश्वविद्यालयों की स्थापना, नगर विकास से जुड़े प्रावधान, पंचायतों के वित्तीय अधिकार तथा स्टाम्प कानून में संशोधन जैसे अहम प्रस्ताव शामिल रहे.
दूसरे दिन भी पारित हुए थे सात महत्वपूर्ण विधेयक
इससे पहले मंगलवार को मॉनसून सत्र के दूसरे दिन विधानसभा ने सात महत्वपूर्ण विधेयकों को मंजूरी दी थी. इनमें शामिल हैं—
- बिहार जुआ (प्रतिषेध) विधेयक, 2026
- बिहार माल एवं सेवा कर (GST) संशोधन विधेयक, 2026
- बिहार भूमि दाखिल-खारिज संशोधन विधेयक, 2026
- बिहार चीनी उपक्रम (अर्जन) संशोधन विधेयक, 2026
- बिहार चिकित्सा संशोधन विधेयक, 2026
- बिहार नर्सेस पंजीकरण संशोधन विधेयक, 2026
- बिहार कृषि भूमि (गैर कृषि प्रयोजन के लिए सम्परिवर्तन) (निरसन) विधेयक, 2026
- चौथे दिन की कार्यवाही पर सबकी नजर
सरकार जहां बजट और विधायी कार्यों को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी, वहीं विपक्ष छात्र आंदोलन, नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास करेगा. ऐसे में मॉनसून सत्र के चौथे दिन विधानसभा में जोरदार हंगामे और तीखी राजनीतिक नोकझोंक की संभावना बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें-


