🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,059.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,621.08 💵 USD / INR : ₹ 94.79 📈 Sensex : 75,577.58 (-1.23%) 📊 Nifty 50 : 23,635.10 (-0.61%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,059.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,621.08 💵 USD / INR : ₹ 94.79 📈 Sensex : 75,577.58 (-1.23%) 📊 Nifty 50 : 23,635.10 (-0.61%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

जमशेदपुर : कार मालिक और चालक से पुलिस की पूछताछ, हंगामा करने वालों पर भी होगी कार्रवाई

Jamshedpur News : बागबेड़ा सड़क हादसा मामले में पुलिस ने कार मालिक और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना में घायल एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं सड़क जाम कर हंगामा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है.

विज्ञापन

Jamshedpur News : बागबेड़ा सड़क हादसा मामले में पुलिस ने कार मालिक और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना में घायल एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं सड़क जाम कर हंगामा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है.

विज्ञापन

Jamshedpur News : बागबेड़ा डीबी रोड पर हुए सड़क हादसे की जांच में पुलिस ने तेजी ला दी है. मामले में कार मालिक अवधेश शर्मा और चालक अरुण सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं हादसे में घायल प्रेम महतो और सिद्धेश्वर यादव का इलाज जारी है. प्रेम महतो की हालत गंभीर बनी हुई है.

घायल के भाई की शिकायत पर केस दर्ज

घायल प्रेम महतो के भाई रौशन कुमार महतो के बयान पर बागबेड़ा थाना में कार चालक, कार मालिक और अन्य के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मामला दर्ज किया गया है.

लोको पायलटों को सर्पदंश से बचाव का प्रशिक्षण, सांपों की पहचान भी सिखाई

गौरतलब है कि गुरुवार को बागबेड़ा डीबी रोड पर कार की टक्कर से प्रेम महतो, सिद्धेश्वर यादव, सरोज शर्मा और एक महिला घायल हो गए थे. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर डीबी रोड चौक जाम कर दिया था. इससे कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा.

हंगामा करने वालों पर प्राथमिकी की तैयारी

हादसे के बाद सड़क जाम कर हंगामा करने वालों के खिलाफ भी बागबेड़ा थाना पुलिस कार्रवाई की तैयारी में है. इसके लिए घटनास्थल पर बने वीडियो और फोटो फुटेज की जांच की जा रही है. पुलिस इनकी मदद से हंगामा करने वालों की पहचान कर रही है. पहचान पूरी होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-

एमजीएम अस्पताल के होमगार्ड और आउटसोर्सिंग कर्मियों को जल्द मिलेगा बकाया वेतन
रिसर्च लैब्स का ‘सिरदर्द’ दूर करेगा जमशेदपुर के प्रशांत का AI टूल, मिला वैश्विक सम्मान
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
31 ° C
31 °
31 °
79%
3.1m/s
100%
मंगल
31 °
बुध
34 °
गुरु
34 °
शुक्र
34 °
शनि
34 °

अन्य खबरें