🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,441.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,97,620.03 💵 USD / INR : ₹ 95.42 📈 Sensex : 78,079.96 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,395.85 (-0.16%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,441.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,97,620.03 💵 USD / INR : ₹ 95.42 📈 Sensex : 78,079.96 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,395.85 (-0.16%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Jamshedpur News : जिले में चार नये शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की तैयारी, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Jamshedpur News : जमशेदपुर के शहरी इलाकों में चार नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने वाले हैं. इन केंद्रों में ओपीडी, जांच, दवाइयां और मातृ-शिशु स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

विज्ञापन

Jamshedpur News : जमशेदपुर के शहरी इलाकों में चार नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने वाले हैं. इन केंद्रों में ओपीडी, जांच, दवाइयां और मातृ-शिशु स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

विज्ञापन

Jamshedpur News : जमशेदपुर जिले के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चार नए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने का निर्णय लिया है. इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है, जबकि टेंडर 27 दिसंबर को सिविल सर्जन कार्यालय, खासमहल में शाम 3 बजे खोला जाएगा.

स्वास्थ्य केंद्र के लिए आवश्यकताएं

इन स्वास्थ्य केंद्रों के लिए भाड़े पर मकान की आवश्यकता होगी. मकान का आकार कम से कम 1500 से 2000 वर्ग फीट होना चाहिए. इसके साथ ही पार्किंग, आपातकालीन वाहन व एंबुलेंस की सुविधा अनिवार्य है. संबंधित मकान मालिक को 18 हजार रुपये तक मासिक भाड़ा मिलेगा, जिसमें बिजली और पानी का खर्च शामिल है.

कहां-कहां खुलेंगे केंद्र

नए शहरी स्वास्थ्य केंद्र सिदगोड़ा, बागुनहातु, आजादनगर रोड नंबर 17 और जाकिरनगर मानगो में स्थापित किए जाएंगे.

मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं

इन केंद्रों में ओपीडी, जांच, दवाइयां, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं (जैसे गर्भावस्था जांच, प्रसव, विटामिन सप्लीमेंट), परिवार नियोजन सलाह और सामान्य बीमारियों का इलाज मिलेगा. इसके अलावा ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन जैसी बुनियादी लैब जांच की सुविधा और गंभीर मामलों में बड़े अस्पतालों के लिए रेफरल की सुविधा भी उपलब्ध होगी.

इसे भी पढ़ें-मनीष गर्ग बने टाटा स्टील के नए चीफ इनफॉर्मेशन ऑफिसर

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
27 ° C
27 °
27 °
100%
2.1m/s
100%
शुक्र
35 °
शनि
36 °
रवि
36 °
सोम
35 °
मंगल
32 °

अन्य खबरें