🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,051.35 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,479.35 💵 USD / INR : ₹ 95.89 📈 Sensex : 73,974.04 (-0.74%) 📊 Nifty 50 : 23,174.75 (-1.16%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,051.35 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,479.35 💵 USD / INR : ₹ 95.89 📈 Sensex : 73,974.04 (-0.74%) 📊 Nifty 50 : 23,174.75 (-1.16%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Jamshedpur : ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे; मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

Jamshedpur Accident : जमशेदपुर के दोमुहानी के पास मरीन ड्राइव पर खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कार टकरा गयी. हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार युवाओं की मौत हो गयी. पुलिस ने कार और ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Jamshedpur Accident : जमशेदपुर के दोमुहानी के पास मरीन ड्राइव पर खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कार टकरा गयी. हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार युवाओं की मौत हो गयी. पुलिस ने कार और ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Jamshedpur Road Accident: जमशेदपुर के सोनारी मरीन ड्राइव स्थित दोमुहानी के समीप गुरुवार की अलसुबह सड़क पर खड़ा ट्रक चार युवाओं की मौत की वजह बन गया. तेज रफ्तार कार (जेएच05 डीएस 6450) सड़क किनारे खड़े ट्रक (जेएच02टी 3971) के पिछले हिस्से में जा घुसी. हादसे में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह समेत नमन गुप्ता, सार्थक अग्रवाल और वंशिका खंडेलवाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गयी और सोए हुए लोगों की नींद खुल गयी.

इसे भी पढ़ें-MS Dhoni Car Challan: मार्च में कटा था ₹1,000 का चालान, छह महीने बाद सितंबर में हुआ भुगतान

Jamshedpur Road Accident : दोमुहानी के पास खड़ा था ट्रक

जानकारी के अनुसार, कार अत्यधिक तेज गति में मरीन ड्राइव से गुजर रही थी. दोमुहानी के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक को कार चालक देख नहीं सका. इसके बाद बेकाबू कार सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा टकरायी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गये.

हादसे के बाद स्थानीय लोग राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंचे. कार के अंदर सवार चारों युवकों की स्थिति अत्यंत नाजुक थी और सभी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी.

चारों युवाओं ने मौके पर तोड़ा दम

मृतकों में मंत्री की पुत्री तृषा सिंह के अलावा नमन गुप्ता, सार्थक अग्रवाल और वंशिका खंडेलवाल शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची.

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार से शवों को बाहर निकाला और एमजीएम भेजा. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को जब्त कर लिया है.

एमजीएम में परिजनों की चीख-पुकार

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का आवास कदमा स्थित दिंदली एनक्लेव में है. हादसे की खबर फैलते ही मंत्री के परिजनों के अलावा अन्य मृतकों के रोते-बिलखते परिजन टीएमएच और घटनास्थल पर पहुंचने लगे.

अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. शहर के कई गणमान्य लोग भी सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे और शोक-संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया.

इसे भी पढ़ें-DGP नियुक्ति के नियम में संशोधन क्यों हुआ? सुप्रीम कोर्ट में झारखंड सरकार ने बताया

मरीन ड्राइव पर खड़े भारी वाहनों पर सवाल

सोनारी पुलिस मामले की जांच में जुटी है. शुरुआती जांच में हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार और मरीन ड्राइव पर अवैध रूप से खड़े ट्रक को माना जा रहा है.

स्थानीय निवासियों ने मरीन ड्राइव पर बिना इंडिकेटर और रिफ्लेक्टर के खड़े रहने वाले भारी वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़ें-आंदोलन खत्म, फिर भी नहीं खुला स्टेडियम; मॉर्निंग वॉकर की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
moderate rain
24 ° C
24 °
24 °
94%
8.8m/s
100%
गुरु
24 °
शुक्र
26 °
शनि
32 °
रवि
32 °
सोम
34 °

अन्य खबरें