🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,511.93 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,83,580.02 💵 USD / INR : ₹ 96.84 📈 Sensex : 71,593.24 (-2.02%) 📊 Nifty 50 : 22,231.80 (-1.64%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,511.93 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,83,580.02 💵 USD / INR : ₹ 96.84 📈 Sensex : 71,593.24 (-2.02%) 📊 Nifty 50 : 22,231.80 (-1.64%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

290 करोड़ के बैंक लोन की रकम का हिसाब तलाश रही ED, कोलकाता-हावड़ा में 11 ठिकानों पर छापे

ED Raids in West Bengal : करीब 290 करोड़ रुपये के बैंक ऋण से जुड़े मामले में ED ने कोलकाता और हावड़ा के 11 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया. मामला झारखंड में 66 मेगावाट बिजली संयंत्र स्थापित करने की परियोजना से जुड़ा है, जहां लोन की रकम दूसरी कंपनियों के खातों में ट्रांसफर किये जाने का आरोप है. एजेंसी अब लोन की रकम, उसके इस्तेमाल और संबंधित वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है.

विज्ञापन

ED Raids in West Bengal : करीब 290 करोड़ रुपये के बैंक ऋण से जुड़े मामले में ED ने कोलकाता और हावड़ा के 11 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया. मामला झारखंड में 66 मेगावाट बिजली संयंत्र स्थापित करने की परियोजना से जुड़ा है, जहां लोन की रकम दूसरी कंपनियों के खातों में ट्रांसफर किये जाने का आरोप है. एजेंसी अब लोन की रकम, उसके इस्तेमाल और संबंधित वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है.

विज्ञापन

ED Raids in West Bengal: करीब 290 करोड़ रुपये के बैंक ऋण में कथित फर्जीवाड़े और वित्तीय अनियमितता की जांच अब उन कंपनियों तक पहुंच गई है, जिनके बैंक खातों में लोन की रकम ट्रांसफर की गई थी. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोलकाता और हावड़ा में 11 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया. जांच का संबंध झारखंड में 66 मेगावाट बिजली संयंत्र स्थापित करने की परियोजना से बताया जा रहा है.

पावर प्लांट के नाम पर बैंक से लिया गया था लोन

जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, एक कंपनी ने झारखंड में 66 मेगावाट का बिजली संयंत्र स्थापित करने के नाम पर बैंक से करीब 290 करोड़ रुपये का ऋण लिया था. आरोप है कि परियोजना में पूरी रकम खर्च करने के बजाय धन को कई अन्य कंपनियों के बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिया गया.

भागीरथी और हजारदुयारी एक्सप्रेस के यात्रियों को राहत, भगवानगोला स्टेशन पर बदली व्यवस्था

अब ED इस बात की पड़ताल कर रही है कि बैंक से मिली रकम का पूरा वित्तीय रास्ता क्या रहा और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया.

11 ठिकानों पर एक साथ तलाशी

मामले की जांच के तहत ED ने कोलकाता और हावड़ा के 11 ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली. हावड़ा जिले के बाली स्थित केपी कुमार स्ट्रीट के एक बहुमंजिला आवास में भी अधिकारियों ने तलाशी अभियान चलाया.

बाली के फ्लैट से महत्वपूर्ण दस्तावेज, वित्तीय कागजात और कुछ डिजिटल उपकरण जब्त किये जाने की सूचना है. अधिकारियों ने विभिन्न दस्तावेजों और बैंक लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच की.

इन सवालों के जवाब तलाश रही ED

जांच एजेंसी की कार्रवाई के केंद्र में लोन की रकम और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन हैं. ED मुख्य रूप से इन बिंदुओं की जांच कर रही है:

  • लोन की राशि किन कंपनियों के खातों में ट्रांसफर की गयी.
  • लोन के पैसों का इस्तेमाल कहां किया गया.
  • वित्तीय लेन-देन में कौन-कौन लोग शामिल हैं?
  • संबंधित कंपनियों के निदेशकों और अधिकारियों के निजी और व्यावसायिक लेन-देन की भी जांच की जा रही है.
  • 290 करोड़ में से पावर प्लांट पर कितनी रकम लगी?

जांच में सबसे अहम सवाल यह है कि 66 मेगावाट बिजली संयंत्र के लिए लिये गये करीब 290 करोड़ रुपये के बैंक ऋण में से वास्तव में कितनी राशि परियोजना पर खर्च हुई. इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कितनी रकम दूसरी जगह भेजी गयी.

मामले की जांच आगे बढ़ने पर अगर अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनसे भी इस सिलसिले में पूछताछ की जायेगी.

इसे भी पढ़ें-

सियालदह यार्ड में 7 घंटे का मेगा ब्लॉक सफल, 60 किलो रेल में अपग्रेड हुआ ट्रैक
रेल यात्रियों को बड़ा झटका, 31 अगस्त से कई MEMU ट्रेनें नहीं चलेंगी; यहां देखें ट्रेनों की सूची
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
22.2 ° C
22.2 °
22.2 °
86%
1.3m/s
97%
गुरु
22 °
शुक्र
30 °
शनि
31 °
रवि
32 °
सोम
33 °

अन्य खबरें