Eastern Railway : पूर्व रेलवे ने सियालदह-बहरमपुर रेल सेक्शन में यात्री सुविधाओं और परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़े स्तर पर बुनियादी ढांचा उन्नयन शुरू किया है. इसी कड़ी में भगवानगोला स्टेशन की लंबे समय से चली आ रही एक बड़ी परिचालन समस्या को दूर कर दिया गया है. प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ने के बाद अब पूरी ट्रेन एक ही बार में प्लेटफॉर्म पर आ सकेगी.
कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत; मृतकों में बच्चा और बांग्लादेशी भी शामिल
पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पांडेय के नेतृत्व और सियालदह मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजीव सक्सेना के मार्गदर्शन में यह काम पूरा किया गया है. इससे सियालदह-लालगोला और कोलकाता-लालगोला के बीच चलने वाली प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा.
Eastern Railway : पहले एक ही ट्रेन को दो बार रुकना पड़ता था
भगवानगोला स्टेशन पर प्लेटफॉर्म छोटा होने के कारण 13103 सियालदह-लालगोला भागीरथी एक्सप्रेस और 13113 कोलकाता-लालगोला हजारदुयारी एक्सप्रेस को एक ही प्लेटफॉर्म पर दो बार रुकना पड़ता था.
भागीरथी एक्सप्रेस का भगवानगोला में निर्धारित ठहराव 22:07 से 22:08 बजे तक था, जबकि हजारदुयारी एक्सप्रेस 10:29 से 10:30 बजे तक रुकती थी. पूरी ट्रेन के लिए प्लेटफॉर्म की लंबाई पर्याप्त नहीं होने के कारण इस तरह के दोहरे ठहराव से यात्रियों में भ्रम की स्थिति बनती थी और ट्रेन के संचालन पर भी असर पड़ता था.
दो साल बाद गिरफ्तारी से फिर गरमाया मामला, पुरी से पकड़े गए पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष
350 से बढ़कर 385 मीटर हुआ प्लेटफॉर्म
पूर्व रेलवे ने भगवानगोला स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 और 2 की लंबाई 350 मीटर से बढ़ाकर 385 मीटर कर दी है. साथ ही प्लेटफॉर्म की ऊंचाई भी बढ़ाई गई है.
अब पूरी ट्रेन एक ही बार में प्लेटफॉर्म पर रुक सकेगी. इससे दोहरे ठहराव की समस्या खत्म हो गई है और ट्रेन संचालन अधिक सुचारु होने की उम्मीद है.
यात्रियों के लिए शेड से लेकर नया बुकिंग ऑफिस
प्लेटफॉर्म विस्तार के अलावा यात्रियों की सुविधाओं को भी बढ़ाया जा रहा है. नए प्लेटफॉर्म शेड का काम अंतिम चरण में है. नया शौचालय ब्लॉक भी जल्द तैयार होने की स्थिति में है.
स्टेशन पर नया बुकिंग कार्यालय भी बनाया जा रहा है. इसमें तीन सामान्य टिकट काउंटर के साथ दिव्यांगजन यात्रियों के लिए एक अलग टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी.
इन स्टेशनों पर भी चल रहा सुविधा विस्तार
सियालदह-बहरमपुर सेक्शन के अन्य स्टेशनों पर भी यात्री सुविधाओं के काम अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं.
बेलडांगा: प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 पर यात्री शेड, प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय का नवीनीकरण और नई बैठने की बेंच लगाने का काम.
मुर्शिदाबाद, भाब्ता, जियागंज और पीरतला: प्लेटफॉर्म विस्तार, शेड और नई बैठने की बेंच सहित यात्री सुविधाओं का उन्नयन.
पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिबराम माझि ने कहा कि इन परिचालन सुधारों और यात्री सुविधाओं का उद्देश्य रेल नेटवर्क को आधुनिक बनाना, ट्रेनों की समयपालनता बेहतर करना और यात्रियों को सुरक्षित व आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराना है.
इसे भी पढ़ें-



