विज्ञापन

वायरल वीडियो

Congress Candidate List: कांग्रेस ने 15 और उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, देखिए किसे कहां से मिला टिकट

Congress Candidate List: कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट जारी की है. इसमें उन्होंने 15 और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है.

Congress Candidate List: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पार्टियों द्वारा कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा की जा रही है. इस क्रम में कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट जारी कर 15 और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर कर दिया है. वहीं, इसमें उन्होंने एक सीट पर अपना कैंडिडेट बदला है. 

ओखला सीट पर अरीबा खान को कांग्रेस कैंडिडेट बनाया गया है. वहीं, विश्वास नगर से राजीव चौधरी, गांधी नगर से कमल अरोड़ा, शाहदरा से जगजीत सिंह और घोंडा से भीष्म शर्मा पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है. 

Delhi Assembly Election 2025: मतदान 5 फरवरी को होगा और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी.  

कांग्रेस ने किरारी से राजेश गुप्ता, मॉडल टाउन से कुंवर करण सिंह, पटेल नगर (अजा) से कृष्णा तीरथ, हरि नगर से प्रेम शर्मा और जनकपुरी से हरबनी कौर व मुंडका सीट पर धर्म पाल लाकड़ा को टिकट दिया है. इसके अलावा, विकासपुरी से जीतेंद्र सोलंकी, नजफगढ़ से सुष्मा याद, पालम से मांगे राम और आरके पुरम से विशेष टोकस के नाम की घोषणा की है.

इसे भी पढ़ें

BJP Candidate Third List: बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट, टिकट कटने से नाराज मोहन सिंह बिष्ट को बनाया मुस्तफाबाद से प्रत्याशी

अब सिर्फ 8 सीटों पर नाम का ऐलान होना बाकी

कांग्रेस ने पहली दो उम्मीदवारों की सूची में कुल 47 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी. इसके बाद तीसरी लिस्ट जारी कर 15 और कैंडिडेट्स को चुनावी मैदान में उतार दिया है. ऐसे में कांग्रेस ने दिल्ली में कुल 62 उम्मीदवारों का उतारा है. अब सिर्फ 8 सीटों पर नाम का ऐलान किया जाना है.

देखिए… किसे कहां से मिला टिकट

  • किराड़ी से राजेश गुप्ता
  • मॉडल टाउन से कुंवर करन सिंह
  • पटेल नगर से पूर्व सांसद कृष्णा तीरथ
  • हरिनगर से प्रेम शर्मा
  • जनकपुरी से हरबानी कौर
  • विकासपुरी से जितेंद्र सोलंकी
  • नजफगढ़ से सुषमा यादव
  • पालम से मांगे राम
  • आरके पुरम से विशेष टोकस
  • ओखला से अरीबा खान
  • विश्वास नगर से राजीव चौधरी
  • गांधी नगर से कमल अरोड़ा
  • शाहदरा से जगत सिंह
  • घोंडा से भीष्म शर्मा
  • गोकलपुर से ईश्वर बागड़ी
  • मुंडका से धर्मपाल लकड़ा

देखिए कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में कौन कहां से है

इस सीट पर बदले गए उम्मीदवार

कांग्रेस ने जिन एक सीट पर कैंडिडेट को बदला है, वह गोकुलपुर विधानसभा सीट है. यहां उन्होंने अपना उम्मीदवार बदल दिया है. प्रमोद कुमार जयंत की जगह अब ईश्वर बागड़ी को नया उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ को पटेल नगर से टिकट मिला है. इसके अलावा, ओखला सीट से पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद की बेटी अरीबा खान को टिकट दिया गया है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
36.1 ° C
36.1 °
36.1 °
45%
2.5m/s
100%
सोम
41 °
मंगल
44 °
बुध
44 °
गुरु
43 °
शुक्र
41 °

अन्य खबरें