🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,348.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,788.52 💵 USD / INR : ₹ 95.95 📈 Sensex : 72,480.29 (-0.4%) 📊 Nifty 50 : 22,620.45 (-0.42%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,348.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,788.52 💵 USD / INR : ₹ 95.95 📈 Sensex : 72,480.29 (-0.4%) 📊 Nifty 50 : 22,620.45 (-0.42%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Arvind Akela Kallu New Song: अरविंद अकेला कल्लू ने अपने फैन्स को दिया नये साल का तोहफा, गजबे के डोले हुआ रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन

Arvind Akela Kallu New Song Release: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू का धमाकेदार गाना ‘गजबे के डोले’ रिलीज हुआ है.

Arvind Akela Kallu New Song Release: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू का धमाकेदार गाना ‘गजबे के डोले’ रिलीज हुआ है. ये गाना धूम मचा रहा है. उन्होंने अपने फैंस को यह गाना नये साल के तोहफे के रूप में दिया है. गाना जे एम एफ भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसमें ऐसा रोमांस है कि सुनते ही लोग झूमने पर मजबूर हो जाएंगे.खास बात ये है कि गाने में कल्लू और मासूम सिंह की केमेस्ट्री बेहद दिलचस्प और मासूमियत से भरी हुई है.

गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं. अरविंद अकेला कल्लू और खूबसूरत सिंगर खुशी कक्कड़ की आवाज में ये गाना भोजपुरी दर्शकों के बीच तहलका मचाने को तैयार है.

मस्ती, रोमांस और एनर्जी का एक शानदार मेल है गाना

यह गाना मस्ती, रोमांस और एनर्जी का एक शानदार मेल है, जिसे दर्शक बहुत पसंद करेंगे. खुशी कक्कड़ के साथ काम करना एक शानदार एक्सपीरियंस रहा. उनकी आवाज ने इस गाने को और भी खास बना दिया है. अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी खुशी जाहिर की है और कहा है कि ‘गजबे के डोले मेरे दिल के बेहद करीब है. इस गाने में भोजपुरी संगीत के लिए मेरे दर्शकों का प्यार और सपोर्ट हमेशा मेरे लिए इंस्पिरेशन रहा है.

जानें, किसने किया है गाने को डयरेक्ट

डायरेक्टर नितेश सिंह ने इसे बेहद खूबसूरत तरीके से फिल्माया है. डीओपी रियाज अली, कोरियोग्राफर विकी फ्रांसिस, और कला निर्देशक अजय शर्मा ने इस गाने में अपनी खास भूमिका निभाई है. गाने का डीआई रोहित सिंह ने किया है, गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. मेकअप की जिम्मेदारी ज्योति दास ने संभाली है.

Source : YouTube Grab

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
26 ° C
26 °
26 °
94%
0m/s
0%
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
32 °

अन्य खबरें