🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,341.81 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,91,393.57 💵 USD / INR : ₹ 95.84 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,341.81 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,91,393.57 💵 USD / INR : ₹ 95.84 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar News: पटना हाईकोट का आया फैसला, दोबारा नहीं होगी 70वीं बीपीएससी पीटी की परीक्षा

Bihar News: कोर्ट के फैसले से अभ्यर्थियों को झटका लगा है. कोर्ट ने आयोग के पक्ष में फैसला सुनाते हुए दोबारा 70वीं पीटी परीक्षा कराने से इंकार कर दिया है.

विज्ञापन

Bihar News: कोर्ट के फैसले से अभ्यर्थियों को झटका लगा है. कोर्ट ने आयोग के पक्ष में फैसला सुनाते हुए दोबारा 70वीं पीटी परीक्षा कराने से इंकार कर दिया है.

विज्ञापन

BPSC PT Exam:बिहार लोक सेवा आयोग की 70 वीं प्रारंभिक परीक्षा (BPSC PT Exam) दोबारा नहीं होगी. पटना हाईकोर्ट ने शुक्रवार को दोबारा एग्जाम की मांग को लेकर दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया है. कोर्ट के फैसले से अभ्यर्थियों को झटका लगा है. कोर्ट ने आयोग के पक्ष में फैसला सुनाते हुए दोबारा 70वीं पीटी परीक्षा कराने से इंकार कर दिया है. इसके साथ ही हाईकोर्ट ने सभी रिट याचिकाएं खारिज करते हुए आयोग को बाकी प्रक्रिया पूरी करने की अनुमति दी. आयोग ने 4 जनवरी 2025 को पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर दोबारा परीक्षा कराई थी, जिस पर भी कई उम्मीदवारों ने आपत्ति जताई थी.

पप्पू कुमार और अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई

बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जस्टिस आशुतोष कुमार की खंडपीठ ने पप्पू कुमार और अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई की. जनहित याचिका समेत सभी याचिकाओं पर सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया था. अब कोर्ट ने इन याचिकाओं को खारिज कर दिया. परीक्षा रद्द करके दोबारा कराने की मांग करने वालों को झटका लगा है.

इसे भी पढ़ें

 केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि का बड़ा ऐलान

19 मार्च को पटना हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई की गई थी. इस दौरान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार और न्यायमूर्ति पार्थ सारथी की खंडपीठ ने इस मामले से जुड़ी 6 याचिकाओं पर सुनवाई की थी. इसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

सुप्रीम कोर्ट का अब खटखटाएंगे दरवाजा

हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद पटना के शिक्षक गुरु रहमान ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ वह सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। वहीं, कई छात्रों ने भी अब सुप्रीम कोर्ट की ओर रुख करने की बात कही है.

पटना में हुआ था जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में जबरदस्त विरोध हुआ है.छात्रों ने पटना की सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किया था. प्रदर्शन कर रहे छात्रों को जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर का भी समर्थन मिला था. वे कई दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठे थे.

Google न्यूज़, HelloCities24 फेसबुक पेज और HelloCities24 ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @HelloCities24

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें एचसी24 न्यूज़ पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट एचसी24 न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी खबरें.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
29.7 ° C
29.7 °
29.7 °
66%
4m/s
3%
सोम
32 °
मंगल
33 °
बुध
33 °
गुरु
33 °
शुक्र
34 °

अन्य खबरें