🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,242.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,85,626.56 💵 USD / INR : ₹ 95.62 📈 Sensex : 71,924.68 (-0.76%) 📊 Nifty 50 : 22,363.35 (-0.7%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,242.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,85,626.56 💵 USD / INR : ₹ 95.62 📈 Sensex : 71,924.68 (-0.76%) 📊 Nifty 50 : 22,363.35 (-0.7%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

RRB NTPC Exam 2026 : 3548 पदों की भर्ती परीक्षा दिसंबर में संभावित, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

RRB NTPC Exam : रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर संभावित समयसीमा बताई है. CBT-1 दिसंबर के चौथे सप्ताह में शुरू हो सकती है, लेकिन अंतिम तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है. इस भर्ती के तहत 3,548 पद भरे जाने हैं और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 6 नवंबर 2026 है.

विज्ञापन

RRB NTPC Exam : रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर संभावित समयसीमा बताई है. CBT-1 दिसंबर के चौथे सप्ताह में शुरू हो सकती है, लेकिन अंतिम तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है. इस भर्ती के तहत 3,548 पद भरे जाने हैं और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 6 नवंबर 2026 है.

विज्ञापन

RRB NTPC Exam 2026: रेलवे में ग्रेजुएट स्तर की सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा अहम अपडेट आया है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC Graduate Level भर्ती 2026 की प्रारंभिक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) को लेकर 12 अक्टूबर 2026 को नोटिस जारी किया है. इसके अनुसार, परीक्षा दिसंबर 2026 के चौथे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है.

हालांकि, अभी परीक्षा की तारीखों को अंतिम रूप नहीं दिया गया है. बोर्ड फाइनल शेड्यूल जारी होने पर अलग से सूचना देगा.

मेडिकल की ये पढ़ाई की है तो रेलवे में नौकरी का मौका, 590 पदों पर भर्ती

3548 रिक्तियों के लिए आवेदन का मौका

RRB NTPC Graduate Level भर्ती के तहत भारतीय रेलवे में कुल 3,548 पद भरे जाएंगे. इनमें गुड्स ट्रेन मैनेजर, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पद शामिल हैं.

RRB NTPC Exam 2026 : 3548 पदों की भर्ती परीक्षा दिसंबर में संभावित, जानें आवेदन की आखिरी तारीख RRB NTPC Exam 2026 1
RRB NTPC Exam 2026

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं. उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा की संभावित समयसीमा को ध्यान में रखते हुए तैयारी जारी रखनी चाहिए.

PET 2025 पास हैं तो 1308 पदों का मौका, ₹25 में ऐसे करें अप्लाई

CBT-1 से शुरू होगी चयन प्रक्रिया

भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले CBT-1 परीक्षा आयोजित होगी. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार CBT-2 में शामिल होंगे. आगे की प्रक्रिया में दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल है.

जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए अलग से कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट नहीं होगा. हालांकि, उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर और टाइपिंग की बुनियादी जानकारी होनी चाहिए.

आधिकारिक वेबसाइट पर देखें अपडेट

उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर देख सकते हैं. परीक्षा की तारीखों को लेकर अंतिम सूचना जारी होने तक उम्मीदवारों को संभावित शेड्यूल को ही ध्यान में रखना चाहिए.

इसे भी पढ़ें-

केंद्रीय मंत्रालय में नौकरी का मौका, SSC CHSL के 2536 पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक
41 हजार से ज्यादा पदों पर सरकारी भर्ती, जानें किसकी लास्ट डेट कब
10वीं-12वीं पास के लिए निकली भर्ती, ₹81,100 तक मिलेगी सैलरी
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
24.5 ° C
24.5 °
24.5 °
90%
1.9m/s
65%
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °

अन्य खबरें