विज्ञापन

वायरल वीडियो

TMBU: टीएमबीयू कुलपति के अधिकारों पर राजभवन की रोक; क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला?

Bhagalpur News: राजभवन ने उनके अधिकारों पर रोक लगा दी है. यह आदेश कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान के निर्देश पर राजभवन के अपर सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने मंगलवार को एक पत्र जारी कर दिया है.

विज्ञापन

Bhagalpur News: तिलकमांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) के कुलपति प्रो. जवाहर लाल अब कोई भी नीतिगत निर्णय नहीं ले पाएंगे. राजभवन ने उनके अधिकारों पर रोक लगा दी है. यह आदेश कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान के निर्देश पर राजभवन के अपर सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने मंगलवार को एक पत्र जारी कर दिया है.

क्या है वजह?

राजभवन के इस कदम की मुख्य वजह कुलपति प्रो. जवाहर लाल का कार्यकाल है. उनका तीन साल का कार्यकाल इसी साल अगस्त में पूरा हो रहा है. प्रो. लाल ने 22 अगस्त, 2022 को टीएमबीयू में कुलपति का पदभार संभाला था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

किन निर्णयों पर लगी रोक?

राजभवन के पत्र के अनुसार, प्रो. जवाहर लाल अब कोई भी नीतिगत निर्णय, नई नियुक्तियां या तबादले से जुड़े फैसले नहीं ले पाएंगे. इसके साथ ही, वित्त से जुड़ी कोई भी नई योजना बनाने, उस पर काम करने या नए कार्य शुरू करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है.

विशेष परिस्थितियों में क्या होगा?

अगर किसी विशेष परिस्थिति में कोई निर्णय लेना ज़रूरी हो, तो इसके लिए पहले कुलाधिपति से अनुमति लेनी होगी.

यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब जुलाई में विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति का संभावित कार्यक्रम भी है. इस रोक से विश्वविद्यालय के आगामी कार्यों और नीतियों पर सीधा असर पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें- ITR भरने की अंतिम तिथि बढ़ी; करदाताओं को अब 14 सितंबर तक का समय

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
41.1 ° C
41.1 °
41.1 °
28%
2.5m/s
96%
सोम
41 °
मंगल
41 °
बुध
29 °
गुरु
34 °
शुक्र
36 °

अन्य खबरें