विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar News: कोसी एक्सप्रेस में बड़ा हादसा टला! एसी कोच में भरा धुआं, यात्रियों ने सूझबूझ से बचाई जान

विज्ञापन

Bihar News: शनिवार 31 मई 2025 की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया जब सहरसा से पटना होते हुए हटिया जा रही 18626 कोसी एक्सप्रेस ‘बर्निंग ट्रेन’ बनने से बाल-बाल बच गई. सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन से खुलने के बाद ट्रेन की एक एसी बोगी में अचानक पूरा धुआं भर गया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. आग लगने की आशंका पर यात्रियों ने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका, जिससे एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई.

होम सिग्नल पर रोकी गई ट्रेन

सुबह कोसी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 20 मिनट की देरी से सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंची थी. जैसे ही ट्रेन स्टेशन से खुली और होम सिग्नल पर पहुंची, यात्रियों की सूझबूझ काम आई. एसी बी-1 कोच में धुआं भरता देख यात्रियों ने तुरंत चेन पुलिंग कर दी, जिससे ट्रेन रुक गई.

एसी कोच में धुआं और अंधेरा, यात्रियों में भगदड़

जानकारी के अनुसार, एसी बी-1 कोच पूरी तरह से धुएं से भर गया था. यह देखते ही यात्री घबरा गए और जान बचाने के लिए भागकर दूसरे कोच में जाने लगे. लगभग 20 मिनट तक ट्रेन होम सिग्नल पर ही रुकी रही. ट्रेन के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया. इस घटना के कारण एसी कोच में अंधेरा छा गया और एसी ने भी काम करना बंद कर दिया.

प्रभावित यात्रियों को दूसरी बोगी में किया गया शिफ्ट

आनन-फानन में, एसी बी-1 कोच के सभी यात्रियों को तुरंत दूसरी बोगियों में शिफ्ट किया गया. खबर लिखे जाने तक कोसी एक्सप्रेस कोपरिया स्टेशन पर काफी देर तक रोकी गई थी, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. रेलवे अधिकारियों ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें-
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
31 ° C
31 °
31 °
64%
4.8m/s
77%
गुरु
37 °
शुक्र
38 °
शनि
40 °
रवि
40 °
सोम
37 °

अन्य खबरें