Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए मतदाताओं का उत्साह चरम पर है. कल सुबह 7 बजे से 121 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग शुरू होगी, जहां करोड़ों वोटर अपने पसंदीदा प्रत्याशियों का फैसला करेंगे. इस फेज में कई बड़े नेताओं और मंत्रियों की किस्मत का भी फैसला होना है.
पहले फेज में इन नेताओं की किस्मत का होगा फैसला
इसे भी पढ़ें-मतदान के लिए जरूरी नहीं सिर्फ EPIC कार्ड, इन 12 पहचान पत्रों से भी दे सकते हैं वोट
कल होने वाली वोटिंग में तारापुर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, लखीसराय से डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, राघोपुर से तेजस्वी यादव, महुआ से तेज प्रताप यादव, छपरा से खेसारी लाल यादव, अलीनगर से मैथिली ठाकुर, महनार से जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, पारू से रालोमो अध्यक्ष मदन चौधरी, सहरसा से आईआईपी के इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता, बक्सर से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा, सीवान के रघुनाथपुर से ओसामा शहाब और परसा से करिश्मा राय के राजनीतिक भविष्य का फैसला मतदाता करेंगे.
पहले फेज में मैदान में 14 मंत्री
इस चरण में कुल 14 मंत्री भी चुनावी दौड़ में हैं. एनडीए की ओर से भाजपा 48 और जदयू 57 उम्मीदवार मैदान में हैं, इसके अलावा लोजपा (रामविलास) के 14 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 2 उम्मीदवार भी शामिल हैं. महागठबंधन की ओर से राजद 73, कांग्रेस 24, भाकपा माले 14, वीआईपी 5, माकपा 3, भाकपा 5 और आईआईपी 3 उम्मीदवारों की किस्मत भी मतदाता तय करेंगे.
मतदान का समय और क्षेत्र
चुनाव आयोग ने पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित की है. हालांकि कुछ क्षेत्रों में समय में मामूली बदलाव हो सकता है. इस चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना और भोजपुर जिलों में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.
इसे भी पढ़ें-
कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 6 नवंबर तक करें आवेदन
नीतीश ने भागलपुर में गिनाईं NDA की उपलब्धियां, बोले—पहले की सरकार फालतू थी

