🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,689.33 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,96,952.90 💵 USD / INR : ₹ 95.40 📈 Sensex : 78,079.96 (0.15%) 📊 Nifty 50 : 24,395.85 (-0.16%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,689.33 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,96,952.90 💵 USD / INR : ₹ 95.40 📈 Sensex : 78,079.96 (0.15%) 📊 Nifty 50 : 24,395.85 (-0.16%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

PM Modi in Sitamarhi : बच्चे रंगदार नहीं, डॉक्टर-इंजीनियर बनेंगे, पीएम मोदी बोले – अब ‘कट्टा संस्कृति’ नहीं, विकास की राजनीति होगी

PM Modi in Sitamarhi :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीतामढ़ी की जनसभा में कहा कि बिहार में अब ‘कट्टा संस्कृति’ नहीं चलेगी. उन्होंने युवाओं को डॉक्टर, इंजीनियर और जज बनने की प्रेरणा दी. मोदी ने एनडीए के पक्ष में समर्थन मांगते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला.

विज्ञापन

PM Modi in Sitamarhi :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीतामढ़ी की जनसभा में कहा कि बिहार में अब ‘कट्टा संस्कृति’ नहीं चलेगी. उन्होंने युवाओं को डॉक्टर, इंजीनियर और जज बनने की प्रेरणा दी. मोदी ने एनडीए के पक्ष में समर्थन मांगते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला.

विज्ञापन

PM Modi in Sitamarhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सीतामढ़ी जिले में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि बिहार में अब ‘कट्टा संस्कृति’ की कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा कि राज्य के युवा रंगदारी के बजाय डॉक्टर, इंजीनियर और न्यायाधीश बनकर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे.

सीतामढ़ी के डुमरा हवाई अड्डा मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान में जनता ने एनडीए पर भरोसा जताया है और विपक्ष को करारा झटका दिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी और एनडीए जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं. बिहार की जनता ने फिर से विकास के पक्ष में मतदान किया है. राज्य को कट्टे की नहीं, स्थायी सरकार की जरूरत है.”

नीतीश कुमार पर विश्वास बहाल होने की बात

मोदी ने अपने भाषण में एनडीए के घोषणापत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का मुख्य ध्यान बिहार में निवेश और उद्योगों के विस्तार पर है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता का टूटा हुआ भरोसा वापस दिलाया है और राज्य को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाया है.

विपक्ष पर निशाना

विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं ने अपने परिवार को आगे बढ़ाने का काम किया है, जबकि एनडीए बिहार के युवाओं के भविष्य के लिए काम कर रहा है. उन्होंने कहा, “विपक्ष के नेता विकास की एबीसी भी नहीं जानते. वे केवल सत्ता के लिए राजनीति करते हैं, जनता के हित की बात उनके लिए औपचारिकता मात्र है.”

इसे भी पढ़ें-

बिहार को नहीं चाहिए कट्टा और कुशासन की सरकार, मोदी का लालू-तेजस्वी पर तीखा वार

चीन ने तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर फुजियान समुद्र में उतारा, ताकत जानें

सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश : सड़कों और हाईवे से हटाए जाएं आवारा मवेशी

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
30.2 ° C
30.2 °
30.2 °
49%
5.9m/s
100%
शुक्र
33 °
शनि
36 °
रवि
36 °
सोम
29 °
मंगल
31 °

अन्य खबरें