🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,008.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,058.57 💵 USD / INR : ₹ 96.13 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,008.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,058.57 💵 USD / INR : ₹ 96.13 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : कहलगांव में जेडीयू प्रचार वाहन पर हमला, ड्राइवर और सहयोगी की पिटाई

Bhagalpur News : जेडीयू कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि इस हमले में एक दर्जन से अधिक लोग शामिल थे.

विज्ञापन

Bhagalpur News : जेडीयू कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि इस हमले में एक दर्जन से अधिक लोग शामिल थे.

विज्ञापन

Bhagalpur : भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को सन्हौला प्रखंड के तेलौंधा पंचायत स्थित भकरी गांव में जेडीयू प्रत्याशी शुभानंद मुकेश के प्रचार वाहन पर हमला कर दिया गया. बताया जा रहा है कि एक अन्य राजनीतिक दल के समर्थकों ने अचानक लाठी-डंडों से लैस होकर वाहन को घेर लिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी.

वाहन चालक विजय पासवान और उनके साथी इलू कुमार ने बताया कि वे जेडीयू का प्रचार वाहन लेकर गुजर रहे थे, तभी सामने से एक पार्टी समर्थकों का जुलूस आया. वाहन साइड में खड़ा करने के बावजूद भीड़ ने हमला कर दिया. दोनों को गाड़ी से बाहर निकालकर बेरहमी से पीटा गया. किसी तरह जान बचाकर वे वहां से भाग निकले.

स्थानीय जेडीयू कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि इस हमले में एक दर्जन से अधिक लोग शामिल थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया.

सनोखर थाना अध्यक्ष ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित पक्ष की लिखित शिकायत के आधार पर चार नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है.

इसे भी पढ़ें-लोकगीतों से गूंजा गोपालपुर, आशा कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को किया जागरूक

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
32.1 ° C
32.1 °
32.1 °
60%
3.6m/s
13%
शनि
32 °
रवि
32 °
सोम
33 °
मंगल
33 °
बुध
32 °

अन्य खबरें