वायरल वीडियो

Tej Pratap: महागठबंधन की हार पर तेज प्रताप का तंज—’तेजस्वी अब फेलस्वी बन गए’

Tej Pratap: बिहार चुनाव नतीजों के बीच राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है. महागठबंधन की करारी हार पर तेज प्रताप ने तेजस्वी पर सीधा तंज कसा है. तेज प्रताप का कहना है कि नतीजों ने तेजस्वी को ‘फेलस्वी’ साबित कर दिया है.

Bihar Chunav Update: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच राघोपुर से आरजेडी उम्मीदवार तेजस्वी यादव पर उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने तीखा वार किया है. महुआ सीट से जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी तेज प्रताप ने कहा कि “तेजस्वी अब फेलस्वी बन चुके हैं”. महागठबंधन की भारी हार के बाद यह बयान राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है.

काउंटिंग में तेजस्वी आगे, गठबंधन पीछे

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सुबह से जारी मतगणना में तेजस्वी यादव बढ़त बनाए हुए हैं, लेकिन उनकी पार्टी और पूरा महागठबंधन बेहद खराब प्रदर्शन कर रहा है. ताज़ा रुझानों में एनडीए 202 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि महागठबंधन केवल 35 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. इन रुझानों से साफ संकेत है कि बिहार में एक बार फिर एनडीए बड़ी बहुमत वाली सरकार बनाने जा रहा है.

दो चरणों में पूरा हुआ मतदान

इस बार बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए गए. पहला चरण 6 नवंबर को हुआ जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को संपन्न हुआ. दोनों चरणों में मतदान प्रतिशत अच्छा रहा और अब अंतिम परिणाम की औपचारिक घोषणा कुछ ही समय में होने वाली है.

इसे भी पढ़ें-

घाटशिला उपचुनाव में झामुमो की धमाकेदार वापसी, सोमेश सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को बड़े अंतर से पछाड़ा

क्यों मिली बिहार चुनाव 2025 में जदयू–भाजपा को भारी जीत? जानें डिटेल्स

भागलपुर की तीन सीटों पर नोटा का जोर, हजारों मतदाताओं ने उम्मीदवारों को किया खारिज

पोस्टल बैलेट रिजल्ट जारी, बिहपुर, गोपालपुर और सुलतानगंज विधानसभा में विजेताओं को सबसे अधिक डाक मत

भागलपुर की 3 विधानसभा सीटों पर एकतरफा मुकाबला, परिणाम में NDA का पलड़ा भारी

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 से शुरुआत के दिनों से ही जुड़ी हैं. डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रामीण पत्रकारिता में गहरी रुचि रखती हैं.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
24 ° C
24 °
24 °
69 %
0kmh
40 %
Thu
41 °
Fri
41 °
Sat
42 °
Sun
39 °
Mon
38 °
- Advertisment -

अन्य खबरें