🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,071.68 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,164.53 💵 USD / INR : ₹ 95.86 📈 Sensex : 74,272.40 (-0.74%) 📊 Nifty 50 : 23,247.10 (-0.85%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,071.68 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,164.53 💵 USD / INR : ₹ 95.86 📈 Sensex : 74,272.40 (-0.74%) 📊 Nifty 50 : 23,247.10 (-0.85%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Noida Bus Fire Video : यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ती बस धू-धूकर जली, 9 यात्रियों की मौत

Noida Bus Fire Video : यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. बस में 40 से 50 यात्री सवार बताए जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में 9 यात्रियों की मौत की बात सामने आई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

विज्ञापन

Noida Bus Fire Video : यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. बस में 40 से 50 यात्री सवार बताए जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में 9 यात्रियों की मौत की बात सामने आई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

विज्ञापन

Noida Bus Fire Video : ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक चलती स्लीपर बस में अचानक आग लग गई. बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे और आग फैलते ही यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई. मीडिया रिपोर्ट्स में 9 यात्रियों की मौत की बात कही जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली बिल्डिंग हादसा में बड़ा एक्शन, MCD के डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड

जीरो पॉइंट से 32 किमी आगे हुआ हादसा

हादसा जीरो पॉइंट से करीब 32 किलोमीटर आगे जेवर थाना क्षेत्र में हुआ. बस यमुना एक्सप्रेसवे से गुजर रही थी, तभी उसमें अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने बस के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. कई यात्रियों ने बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई.

राज कल्पना ट्रैवल्स की बताई जा रही बस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे का शिकार बस राज कल्पना ट्रैवल्स की है. बस का पंजीकरण नंबर BR32 PA8647 बताया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह बस दिल्ली से महोबा जा रही थी. उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न रूटों पर इस ट्रैवल्स की बसों के संचालन की जानकारी भी सामने आई है.

दमकल ने आग पर पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फिलहाल बस को पूरी तरह ठंडा करने के लिए कूलडाउन की प्रक्रिया जारी है. पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं.

CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर और जरूरी मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने तथा इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं. साथ ही जरूरत के मुताबिक हर संभव मदद उपलब्ध कराने को भी कहा है.

आग कैसे लगी, जांच जारी

फिलहाल बस में आग लगने की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस मौके पर मौजूद यात्रियों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है. बस के संचालन और हादसे से जुड़े अन्य विवरणों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.

इसे भी पढ़ें-

स्टेज पर सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द से परेशान होकर फ्लोर पर बैठे, मचा हड़कंप
शाहरुख खान की प्लेट में क्या है खास? जानिए 5 पसंदीदा खाने, जो हैं दिल के सबसे करीब
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
heavy intensity rain
25 ° C
25 °
25 °
94%
3.6m/s
100%
गुरु
25 °
शुक्र
26 °
शनि
32 °
रवि
32 °
सोम
34 °

अन्य खबरें