Aaj Ka Rashifal 28 September 2026: आज सभी 12 राशियों के लिए दिन के संकेत अलग हैं. किसी के लिए काम और करियर में आगे बढ़ने का मौका है, तो किसी को धन, रिश्ते या परिवार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. वहीं कुछ राशियों के लिए आज सावधानी रखना जरूरी रहेगा. जानिए आज आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं.
Aaj Ka Rashifal 28 September 2026: आज मेष राशि वालों के लिए काम का मौका, लेकिन सेहत को लेकर सावधानी
मेष राशि वालों के सामने आज रोजी-रोजगार से जुड़ा नया काम शुरू करने का अवसर रहेगा. कामकाज के लिहाज से समय उपयोगी है, लेकिन स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. दुर्घटना या शल्य चिकित्सा की स्थिति बनने का योग है, इसलिए किसी भी गतिविधि में अतिरिक्त सावधानी रखें.
शुभ रंग: गहरा लाल, शुभ अंक: 9
आज वृष राशि वालों के लिए विवाद में राहत, विरोधियों से परेशानी
वृष राशि वालों को आज अपने गुस्से को नियंत्रित रखना जरूरी होगा. विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं और आपकी आलोचना भी हो सकती है. हालांकि सरकारी कामों में सफलता के संकेत हैं. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले का फैसला भी आपके पक्ष में आने की संभावना है.
शुभ रंग: पर्पल, शुभ अंक: 7
आज मिथुन राशि वालों के करियर में बन सकता है आगे बढ़ने का रास्ता
मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी में आगे बढ़ने का अवसर बन सकता है. सरकार की ओर से धन और सम्मान मिलने के संकेत हैं. आमदनी के नए साधन बढ़ सकते हैं. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल सुखद बना रहेगा.
शुभ रंग: वाइन रेड, शुभ अंक: 2
आज कर्क राशि वालों के लिए बदलाव बन सकता है फायदे का कारण
कर्क राशि वालों के नौकरी या कारोबार में परिवर्तन की स्थिति बन सकती है. शुरुआत में बदलाव महत्वपूर्ण लगेगा, लेकिन आगे चलकर इसका लाभ मिल सकता है. अटके हुए काम आगे बढ़ेंगे और पद-प्रतिष्ठा मिलने के योग हैं. कारोबार में पैसों के लेन-देन को लेकर सतर्क रहें, क्योंकि विरोधी परेशानी खड़ी कर सकता है.
शुभ रंग: मेटैलिक ब्लू, शुभ अंक: 3
आज सिंह राशि वालों को किसी नए काम में जल्दबाजी से बचना होगा
सिंह राशि वालों के लिए आज किसी नए काम की शुरुआत करना उचित नहीं रहेगा. अचानक कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है, जिससे चिंता और बेचैनी बढ़ेगी. गैरजरूरी गतिविधियों से दूरी रखें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. मेहनत करने पर उसका लाभ जरूर मिलेगा.
शुभ रंग: लेमन यलो, शुभ अंक: 3
आज कन्या राशि वालों के रिश्तों में खत्म होगी उलझन
कन्या राशि वालों के लिए आज मानसिक राहत का दिन हो सकता है. कारोबार और कार्यक्षेत्र से जुड़ी चिंताएं कम होंगी. जीवनसाथी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होने की संभावना है. प्रेम संबंधों में भी अनुकूल परिणाम मिलेंगे. इससे मन को शांति और घर में सुख का अनुभव होगा.
शुभ रंग: पिंक, शुभ अंक: 1
आज तुला राशि वालों के काम में रुकावट, तनाव से बचना होगा
तुला राशि वालों के लिए कामकाज का मोर्चा आज आसान नहीं रहेगा. नौकरी और कार्यक्षेत्र में अड़चनें सामने आ सकती हैं और विरोधी परेशान कर सकते हैं. तनाव बढ़ने की स्थिति में जल्दबाजी से फैसला लेने से बचें. स्वास्थ्य भी पूरी तरह साथ नहीं दे सकता है.
शुभ रंग: चारकोल ग्रे, शुभ अंक: 8
आज वृश्चिक राशि वालों को अटके काम से मिल सकती है राहत
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज अधूरे कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा. आर्थिक स्थिति बेहतर करने की कोशिशों में सफलता मिल सकती है. इसके साथ ही सामाजिक मान-सम्मान बढ़ने के संकेत हैं. घर में भी शांति और सुख का वातावरण बना रहेगा.
शुभ रंग: कॉपर रेड, शुभ अंक: 5
आज धनु राशि वालों की मेहनत को मिलेगी पहचान
धनु राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के रास्ते खुल सकते हैं. मेहनत का पूरा लाभ मिलने की संभावना है. अधिकारियों और सहकर्मियों की ओर से काम की सराहना मिलेगी. प्रेम जीवन में भी अनुकूल स्थिति रहेगी और दिन खुशी के साथ गुजर सकता है.
शुभ रंग: चॉकलेट ब्राउन, शुभ अंक: 4
आज मकर राशि वालों के लिए कारोबार और पढ़ाई दोनों में अच्छे संकेत
मकर राशि वालों को आज दोस्तों और आसपास के लोगों का सहयोग मिलेगा. कारोबार की स्थिति पहले की तुलना में बेहतर हो सकती है. लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है. धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है. विद्यार्थियों के लिए भी आज सफलता के संकेत हैं.
शुभ रंग: पीच कलर, शुभ अंक: 7
आज कुंभ राशि वालों को नौकरी और पुराने पैसे से मिल सकती है राहत
कुंभ राशि वालों के लिए रोजगार से जुड़ी कोशिशों में सफलता की उम्मीद है. रास्ते में बाधाएं रहेंगी, लेकिन उनसे पार पाकर सफलता और धन प्राप्ति के अवसर बन सकते हैं. पुराना उधार वापस मिलने की संभावना है. जरूरी फैसलों में अपनी समझ-बूझ का इस्तेमाल करने से फायदा होगा.
इसे भी पढ़ें-बुध दोष से कुंडली में बढ़ती हैं ये समस्याएं, जानें लक्षण और उपाय
शुभ रंग: वॉएलेट, शुभ अंक: 6
आज मीन राशि वालों को आमदनी के साथ संपत्ति के मामलों में संभलना होगा
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन पूरी तरह एक जैसा नहीं रहेगा. आमदनी में कुछ कमी आ सकती है, लेकिन रोजमर्रा की जरूरतों के लिए साधन बने रहेंगे. जमीन-जायदाद से जुड़े काम में परेशानी सामने आ सकती है. रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ मतभेद होने की भी संभावना है.
शुभ रंग: कत्था, शुभ अंक: 7
इसे भी पढ़ें-
कामिका एकादशी पर इन राशियों के खुलेंगे नए रास्ते, किसे रहना होगा सावधान?
रविवार को करें ये 5 आसान उपाय, मान्यता है सूर्य देव के साथ मां लक्ष्मी की भी मिलती है कृपा
Disclaimer: यह जानकारी केवल पारंपरिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों पर आधारित है. HelloCities24 इसकी सत्यता या वैधता की पुष्टि नहीं करता.



