🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,689.33 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,96,952.90 💵 USD / INR : ₹ 95.40 📈 Sensex : 78,079.96 (0.15%) 📊 Nifty 50 : 24,395.85 (-0.16%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,689.33 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,96,952.90 💵 USD / INR : ₹ 95.40 📈 Sensex : 78,079.96 (0.15%) 📊 Nifty 50 : 24,395.85 (-0.16%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Ditwah Cyclone Video: दित्वा चक्रवात का खौफ बढ़ा: समुद्र उफानने लगी, तटीय इलाकों में दहशत — VIDEO

Ditwah Cyclone Video: चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ समुद्र में लगातार ताकतवर होता जा रहा है और तटीय इलाकों में इसका असर साफ दिखने लगा है. पुडुचेरी बंदरगाह के पास समुद्र उफान पर पहुंच गया है, तेज हवाओं के बीच ऊंची लहरों ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है.

विज्ञापन

Ditwah Cyclone Video: चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ समुद्र में लगातार ताकतवर होता जा रहा है और तटीय इलाकों में इसका असर साफ दिखने लगा है. पुडुचेरी बंदरगाह के पास समुद्र उफान पर पहुंच गया है, तेज हवाओं के बीच ऊंची लहरों ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है.

विज्ञापन

Ditwah Cyclone Video: चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ अब समुद्र में अपना रौद्र रूप दिखा रहा है. तटीय क्षेत्रों में इसके प्रभाव के संकेत साफ दिखाई देने लगे हैं. पुडुचेरी बंदरगाह पर समुद्र का पानी अचानक उफान पर पहुंच गया, तेज हवाओं के साथ उठती ऊंची लहरों ने समुद्र किनारे अफरातफरी जैसे हालात बना दिए हैं. स्थानीय लोगों और मछुआरों के बीच बेचैनी और डर साफ महसूस किया जा सकता है.

अगले 24–36 घंटे सबसे ज्यादा खतरनाक बताए गए

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार तूफान अगले 24 से 36 घंटे में और अधिक शक्तिशाली रूप ले सकता है. श्रीलंका के तटीय इलाकों को पार करते हुए ‘दित्वा’ उत्तर–उत्तर–पश्चिम दिशा में तेजी से बढ़ रहा है. इसके असर से भारी से अति भारी बारिश, तेज़ हवाएं और समुद्र में असामान्य उथल-पुथल की आशंका जताई गई है.

30 नवंबर की सुबह तट के बेहद करीब पहुंचेगा तूफान

IMD की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक 30 नवंबर की सुबह तक तूफान दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी को पार करके उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्सों के नजदीक पहुंच जाएगा. इसके बाद हवाओं की गति और समुद्री अशांति और ज्यादा बढ़ने की चेतावनी दी गई है.

मछुआरों और तटीय नागरिकों को कड़ी चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक किसी भी हाल में मछुआरे समुद्र में न जाएं.
तटीय इलाकों में रहने वालों को समुद्र तट से दूरी बनाए रखने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन द्वारा जारी हर निर्देश को गंभीरता से मानने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें-

दिल्ली में बिगड़ती हवा पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त, विशेषज्ञों से मांगी ठोस रिपोर्ट

कंस्ट्रक्शन से स्कूल तक सभी पाबंदियां खत्म — दिल्ली में अब GRAP-II ही लागू

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी भारत के नाम — अहमदाबाद बनेगा खेल दुनिया का नया केंद्र

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
34.1 ° C
34.1 °
34.1 °
53%
5.6m/s
100%
शुक्र
35 °
शनि
36 °
रवि
36 °
सोम
29 °
मंगल
31 °

अन्य खबरें