🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,355.72 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,984.72 💵 USD / INR : ₹ 95.67 📈 Sensex : 71,924.68 (-0.76%) 📊 Nifty 50 : 22,363.35 (-0.7%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,355.72 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,984.72 💵 USD / INR : ₹ 95.67 📈 Sensex : 71,924.68 (-0.76%) 📊 Nifty 50 : 22,363.35 (-0.7%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur News : वेतन रोके जाने पर भड़के सफाईकर्मी, हड़ताल से निगम परेशान; भुगतान होते लौटे काम पर

Bhagalpur News : भागलपुर नगर निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह सफाईकर्मियों ने वेतन न मिलने पर अचानक काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी. मुख्यमंत्री के आगमन से पहले हुई इस कार्रवाई से निगम प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई और सफाई व्यवस्था बाधित होने लगी. आखिरकार सख्त निर्देश और दबाव के बाद एजेंसी ने भुगतान किया, जिसके बाद सफाईकर्मियों ने आंदोलन समाप्त कर काम पर लौटने की घोषणा की.

Bhagalpur News : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 33 से 51 में सफाई व्यवस्था देख रही एजेंसी को लेकर शनिवार सुबह हालात अचानक बिगड़ गए. वेतन नहीं मिलने से नाराज़ दर्जनों सफाईकर्मी सिकंदरपुर स्थित निगम के जोनल कार्यालय के बाहर जमा हो गए और अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी. प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक बकाया वेतन नहीं दिया जाता, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे.

हड़ताल की खबर फैलते ही नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया. विशेषकर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए रूट की सफाई बाधित न हो, यह निगम के लिए बड़ी चुनौती बन गई. हालात संभालने के लिए निगम ने तुरंत दूसरे वार्डों में काम कर रही एजेंसियों से सहयोग मांगा और वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रभावित क्षेत्रों में सफाई के लिए टीम उतारी.

उधर, हड़ताल के बढ़ने की आशंका के बीच निगम ने संबंधित एजेंसी को सख्त निर्देश दिया कि वेतन विवाद तुरंत सुलझाया जाए. दबाव बढ़ने पर एजेंसी ने आखिरकार दोपहर में सफाईकर्मियों के खाते में वेतन भुगतान कर दिया. इसके बाद सफाईकर्मियों ने आंदोलन समाप्त कर दिया और रविवार से नियमित कार्य पर लौटने की सहमति दी.

इसे भी पढ़ें-

बाबा गणिनाथ धाम खरीक में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, वार्षिक पूजनोत्सव में दिखी भक्ति की अलौकिक छटा

सीएम नीतीश का भावनात्मक दौरा — विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 से शुरुआत के दिनों से ही जुड़ी हैं. डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रामीण पत्रकारिता में गहरी रुचि रखती हैं.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
scattered clouds
28.6 ° C
28.6 °
28.6 °
58%
1.4m/s
40%
सोम
28 °
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
33 °
शुक्र
32 °

अन्य खबरें