विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में बिल्डर की संदिग्ध मौत, बंद ऑफिस से मिला शव; हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस

Bhagalpur News : भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र में एक बिल्डर का शव उसके बंद कार्यालय से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला. मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच जारी है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र में एक बिल्डर का शव उसके कार्यालय से मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान नीलकंठ नगर, हवाई अड्डा के समीप रहने वाले बजरंगी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बंद कार्यालय का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां उनका शव मिला. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. शुरुआती जांच में पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है.

फोन नहीं उठाने पर ऑफिस पहुंचीं पत्नी

बताया गया कि काफी समय तक बजरंगी से मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. इस पर उनकी पत्नी सीधे कार्यालय पहुंचीं. वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि कार्यालय का दरवाजा भीतर से बंद है. काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने तिलकामांझी थाना पुलिस को सूचना दी.

बंद कमरा खुलते ही मिला शव

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. काफी देर तक प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया. कमरे के भीतर बजरंगी मृत अवस्था में पड़े मिले. पुलिस ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मौत के कारणों का होगा वैज्ञानिक जांच से खुलासा

पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित कर उनकी पड़ताल की जा रही है. इसके अलावा परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत के पीछे हत्या है या आत्महत्या. फिलहाल घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं.

इसे भी पढ़ें-भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई, मां की अर्जी पर SDPO-थानेदार समेत 5 पुलिसकर्मियों पर केस
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
35.7 ° C
35.7 °
35.7 °
46%
3.7m/s
100%
गुरु
37 °
शुक्र
38 °
शनि
40 °
रवि
38 °
सोम
38 °

अन्य खबरें