- Advertisment -

वायरल वीडियो

Bhagalpur News : भागलपुर में विशेष केंद्रीय कारा में सुधार कार्य को हरी झंडी, 2.48 करोड़ से कई वार्डों का होगा कायाकल्प

Bhagalpur News : विशेष केंद्रीय कारा की आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. कई कैदी वार्डों के नवीकरण पर करीब 2.48 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

Bhagalpur News : विशेष केंद्रीय कारा की व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. कारा परिसर के विभिन्न कैदी वार्डों के नवीकरण के लिए लगभग 2.48 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. यह पूरा कार्य भवन निर्माण विभाग के जरिए चयनित एजेंसी से कराया जाएगा और इसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा.

योजना के तहत सबसे पहले कैदी वार्ड संख्या 47 का जीर्णोद्धार किया जाएगा, जिस पर करीब 37.81 लाख रुपये खर्च होंगे. इसके बाद कैदी वार्ड 45 और 46 के नवीकरण पर लगभग 69.91 लाख रुपये की लागत आएगी. इसी राशि से वार्ड 42 (ए) और 44 का भी सुधार कार्य किया जाएगा. वहीं, अंतिम चरण में कैदी वार्ड संख्या 22 और 25 के नवीकरण पर भी करीब 69.91 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे.

इस परियोजना को लेकर निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. 22 जनवरी को टेंडर खोले जाएंगे, जिसके बाद कार्य एजेंसी का चयन किया जाएगा. चयनित एजेंसी को चार से छह महीने के भीतर सभी नवीकरण कार्य पूरे करने का निर्देश दिया गया है. इससे जेल की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होने के साथ सुरक्षा और व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

इसे भी पढ़ें-अंडा खाने से कैंसर? इस दावे में कितनी सच्चाई है; FSSAI ने अफवाहों पर किया बड़ा खुलासा

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 से शुरुआत के दिनों से ही जुड़ी हैं. डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रामीण पत्रकारिता में गहरी रुचि रखती हैं.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
clear sky
20.1 ° C
20.1 °
20.1 °
42 %
1.8kmh
0 %
Sat
36 °
Sun
37 °
Mon
38 °
Tue
39 °
Wed
38 °
- Advertisment -

अन्य खबरें