🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,285.63 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,185.97 💵 USD / INR : ₹ 95.67 📈 Sensex : 77,366.89 (-0.46%) 📊 Nifty 50 : 24,216.60 (-0.29%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,285.63 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,185.97 💵 USD / INR : ₹ 95.67 📈 Sensex : 77,366.89 (-0.46%) 📊 Nifty 50 : 24,216.60 (-0.29%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर : माता बिषहरी विसर्जन की तैयारी तेज, गंगा घाटों पर सफाई और लाइटिंग शुरू

Mata Bishahari Visarjan: माता बिषहरी की प्रतिमा विसर्जन को लेकर नगर निगम ने गंगा घाटों और विसर्जन मार्ग पर तैयारियां तेज कर दी हैं. घाटों की सफाई के साथ विसर्जन तालाब में पानी भरने, पंडाल बनाने और लाइटिंग का काम शुरू हो गया है. विसर्जन मार्ग से अतिक्रमण हटाकर श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने की कार्रवाई भी की जा रही है.

विज्ञापन

Mata Bishahari Visarjan: माता बिषहरी की प्रतिमा विसर्जन को लेकर नगर निगम ने गंगा घाटों और विसर्जन मार्ग पर तैयारियां तेज कर दी हैं. घाटों की सफाई के साथ विसर्जन तालाब में पानी भरने, पंडाल बनाने और लाइटिंग का काम शुरू हो गया है. विसर्जन मार्ग से अतिक्रमण हटाकर श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने की कार्रवाई भी की जा रही है.

विज्ञापन

Mata Bishahari Visarjan: माता बिषहरी की प्रतिमा विसर्जन को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं. विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने और वापस लौटने में परेशानी न हो, इसके लिए गंगा घाटों से लेकर विसर्जन मार्ग तक व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है. सोमवार को निगम की टीम ने गंगा घाटों की साफ-सफाई करायी. इसके साथ ही विसर्जन तालाब, घाट और मार्ग को व्यवस्थित करने का काम भी चल रहा है.

विसर्जन तालाब में भरा जा रहा पानी

नगर निगम के अतिक्रमण शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि विसर्जन तालाब की सफाई का काम पूरा करा दिया गया है. अब तालाब में पानी भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

28 अगस्त की रात से होगा विक्रमशिला सेतु, तीन महीने नहीं चलेंगे वाहन

वहीं, मुसहरी घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडाल तैयार कराया जा रहा है. घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था के लिए लाइटिंग का काम भी शुरू हो चुका है.

Mata Bishahari Visarjan: विसर्जन मार्ग से हट रहा अतिक्रमण

प्रतिमा विसर्जन के दौरान आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम की टीम विसर्जन मार्ग पर भी सक्रिय है. मार्ग में मौजूद अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है.

निगम का प्रयास है कि प्रतिमा लेकर आने वाले लोगों के लिए विसर्जन मार्ग सुगम रहे और भीड़ के दौरान किसी तरह की परेशानी की स्थिति न बने.

घाटों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की तैयारी

गंगा घाटों की सफाई के साथ पंडाल निर्माण, लाइटिंग और दूसरी जरूरी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है. नगर निगम प्रशासन की ओर से घाटों और विसर्जन मार्ग को व्यवस्थित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने और वापस लौटने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो सके.

इसे भी पढ़ें-

कहलगांव में कोआ नदी पुल बंद, भागलपुर-पीरपैंती मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट; जानिए किस रास्ते से होगी आवाजाही
भागलपुर में हड़ताल से थमा नगर निगम का काम, पानी-सफाई से लेकर बोर्ड बैठक तक पर पड़ा असर
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
30 ° C
30 °
30 °
84%
4.1m/s
94%
मंगल
29 °
बुध
35 °
गुरु
35 °
शुक्र
35 °
शनि
36 °

अन्य खबरें