🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,527.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,410.95 💵 USD / INR : ₹ 94.43 📈 Sensex : 76,515.43 (0.48%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,527.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,410.95 💵 USD / INR : ₹ 94.43 📈 Sensex : 76,515.43 (0.48%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर स्टेशन पर कांवरिया के भेष में पहुंचे 2 तस्कर, झोले से मिली 13 बोतल विदेशी शराब

Bhagalpur Railway Station: कांवरिया की पोशाक में ट्रेन से उतरे दो युवकों पर जीआरपी को शक हुआ तो झोले की तलाशी ली गई. तलाशी में दोनों के पास से 13 बोतल विदेशी शराब बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इसी कार्रवाई के दौरान जीआरपी ने करीब एक लाख रुपये के चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को भी पकड़ा.

विज्ञापन

Bhagalpur Railway Station: कांवरिया की पोशाक में ट्रेन से उतरे दो युवकों पर जीआरपी को शक हुआ तो झोले की तलाशी ली गई. तलाशी में दोनों के पास से 13 बोतल विदेशी शराब बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इसी कार्रवाई के दौरान जीआरपी ने करीब एक लाख रुपये के चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को भी पकड़ा.

विज्ञापन

Bhagalpur Railway Station: कांवरिया की पोशाक, कंधे पर झोला और ट्रेन से उतरकर तेजी से आगे बढ़ते दो युवक… भागलपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम जीआरपी की नजर इन दोनों पर पड़ी तो पुलिस को कुछ गड़बड़ लगी. संदेह के आधार पर दोनों को रोका गया और झोले की तलाशी ली गई. तलाशी होते ही पूरा मामला सामने आ गया. दोनों के झोले से 13 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई.

भागलपुर में कल लगेगा सौर ऊर्जा मेला, रूफटॉप सोलर पर मिलेगी 98 हजार तक की सब्सिडी

घटना सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है. दुमका-पटना एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर चार पर आकर रुकी थी. ट्रेन से कांवरिया की पोशाक में दो युवक उतरे और स्टेशन से बाहर जाने लगे. इसी दौरान जीआरपी की नजर दोनों पर पड़ी. उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया.

झोलों की तलाशी में शराब की बोतलें मिलने के बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया. गिरफ्तार युवकों की पहचान नाथनगर के बिहारीपुर निवासी सुमन कुमार और लालू मंडल के रूप में हुई है.

जीआरपी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नसीम अहमद के मुताबिक, दोनों के खिलाफ शराब तस्करी का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था.

टाउन हॉल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, कराटे से ऑपरेशन सिंदूर तक की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

चोरी के एक लाख के मोबाइल ने भी बढ़ाई जीआरपी की कार्रवाई

इसी दौरान जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के मामले में भी एक युवक को गिरफ्तार किया. घोघा निवासी सौरभ कुमार के पास से बरामद मोबाइल की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है.

पुलिस के अनुसार, आरोपित ने मोबाइल से सिम कार्ड निकालकर फेंक दिया था. हालांकि, बरामद मोबाइल के संबंध में अब तक किसी यात्री ने थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है. पुलिस मोबाइल के मालिक और चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है.

इसे भी पढ़ें-

28 अगस्त की रात से होगा विक्रमशिला सेतु, तीन महीने नहीं चलेंगे वाहन
कहलगांव में कोआ नदी पुल बंद, भागलपुर-पीरपैंती मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट; जानिए किस रास्ते से होगी आवाजाही
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
94%
0m/s
99%
शनि
30 °
रवि
34 °
सोम
33 °
मंगल
30 °
बुध
28 °

अन्य खबरें