🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,017.99 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,481.59 💵 USD / INR : ₹ 95.97 📈 Sensex : 72,771.72 (-1.52%) 📊 Nifty 50 : 22,780.25 (-1.56%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,017.99 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,481.59 💵 USD / INR : ₹ 95.97 📈 Sensex : 72,771.72 (-1.52%) 📊 Nifty 50 : 22,780.25 (-1.56%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

झारखंड में ठंड जारी, तापमान में और गिरावट के संकेत, जानें कब से मिलेगी राहत

Jharkhand Weather Updates: झारखंड में फिलहाल मौसम स्थिर है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण तापमान गिरने के संकेत हैं. रात के समय पारा नीचे जाने से ठंड का असर बढ़ सकता है. सुबह हल्का कुहासा और दिन में शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Updates: झारखंड में फिलहाल मौसम स्थिर है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण तापमान गिरने के संकेत हैं. रात के समय पारा नीचे जाने से ठंड का असर बढ़ सकता है. सुबह हल्का कुहासा और दिन में शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Updates: झारखंड में मौसम फिलहाल कुछ स्थिर दिख रहा है, लेकिन अगले कुछ दिनों में ठंडी हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट आने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के कई जिलों में रात का तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है. सुबह हल्का कुहासा और दिन में शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है.

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा?

फरवरी माह में दिन और रात के तापमान में बदलाव देखने को मिलेंगे. दिन के तापमान में अधिक गिरावट नहीं होगी, लेकिन रात में ठंड बढ़ेगी. बुधवार को चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गुमला का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा. रांची में न्यूनतम 10.9 और कांके में 9.4 डिग्री रहा. साफ आसमान और शुष्क हवाओं के कारण रात का तापमान तेजी से नीचे जा सकता है.

उत्तर-पूर्वी झारखंड: सुबह हल्का कुहासा और दिन में रहेगा साफ मौसम

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में दिन का तापमान 27-30 और रात का 9-13 डिग्री के बीच रहेगा. गिरिडीह में न्यूनतम 9 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि देवघर और धनबाद में 10 डिग्री तक. सुबह हल्का कुहासा और दिन में साफ मौसम रहेगा.

चतरा-कोडरमा क्षेत्र : देर रात अधिक महसूस होगी ठंड

कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू में रात का तापमान तेजी से गिर सकता है. दिन का तापमान 28-31 डिग्री के बीच रहेगा, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण सुबह और देर रात ठंड अधिक महसूस होगी.

मध्य झारखंड : गुमला में रात का तापमान 7 डिग्री तक पहुंच सकता है

बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची और खूंटी में रात का तापमान 8-10 डिग्री तक गिर सकता है. रांची में अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री के बीच रहेगा. खूंटी में रात का तापमान 8 डिग्री तक गिर सकता है. गुमला में रात का तापमान 7 डिग्री तक पहुंच सकता है.

दक्षिणी और पूर्वी जिलों में स्थिति जानें

पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, सिमडेगा में दिन का तापमान 29-33 और रात का 8-13 डिग्री के बीच रहेगा. पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 33 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि सिमडेगा में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक गिरने की संभावना है. सुबह और रात में ठंडी हवाओं का असर रहेगा.

ठंड से राहत कब मिलेगी?

मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने वाली. सुबह कुहासा और रात में ठंडी हवाओं का असर जारी रहेगा. ग्रामीण इलाकों में ठंड अधिक महसूस होगी. विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. तापमान में गिरावट के साथ सर्दी-खांसी जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.

इसे भी पढ़ें-रांची में बनेगा पूर्वी भारत का बड़ा AI डेटा सेंटर, डिजिटल हब बनाने की तैयारी

इसे भी पढ़ें-विनय चौबे के काले धन से निवेश का शक, दूसरे राज्यों तक पहुंची जांच

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
28 ° C
28 °
28 °
82%
2.4m/s
0%
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
32 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें