विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur News : प्रधान डाकघर में तकनीकी गड़बड़ी से लेनदेन रुका, ग्राहक रहे परेशान

Bhagalpur News : शनिवार दोपहर डाकघर की सेवाएं अचानक बाधित हो गयीं. लिंक फेल होने से जमा-निकासी और खाता खुलवाने का काम रुक गया. काउंटर पर मौजूद लोगों को कुछ देर इंतजार करना पड़ा.

विज्ञापन

Bhagalpur News : शनिवार दोपहर शहर के प्रधान डाकघर भागलपुर में अचानक लिंक फेल होने से कामकाज प्रभावित हो गया. करीब डेढ़ बजे के बाद सर्वर ठप पड़ते ही जमा-निकासी और खाता खोलने की प्रक्रिया रुक गयी, जिससे काउंटर पर मौजूद लोगों को इंतजार करना पड़ा.

तकनीकी दिक्कत की सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने काउंटर पर नोटिस लगा दिया. कुछ ग्राहक हॉल में बैठे रहे, जबकि कई लोग बाहर इंतजार करते दिखे. ग्राहकों का कहना था कि वे लाइन में लगे थे, तभी सिस्टम बंद होने की जानकारी दी गयी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पोस्टमास्टर निरंजन कुमार ने बताया कि नेटवर्क करीब दस मिनट बाधित रहा. कनेक्टिविटी लौटते ही सभी सेवाएं सामान्य कर दी गयीं.

खाता खुलवाने पहुंचीं रूपा देवी ने कहा कि थोड़ी देर परेशानी हुई, लेकिन बाद में काम पूरा हो गया. अचानक आई तकनीकी समस्या से कुछ समय के लिए व्यवस्था प्रभावित रही, हालांकि स्थिति जल्द संभाल ली गयी.

इसे भी पढ़ें-पटना में कर्पूरी ठाकुर पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारी तेज, भागलपुर से जुटेंगे सैकड़ों कार्यकर्ता

इसे भी पढ़ें-बिहार के इस फोरलेन निर्माण पर लगा ब्रेक, जमीन अधिग्रहण अटका तो प्रोजेक्ट होल्ड

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में जन समस्याओं पर प्रशासन सख्त; विशेष अभियान में 70 मामलों की सुनवाई

इसे भी पढ़ें-भागलपुर स्टेशन रिडेवलपमेंट की गलत ड्राइंग पर जीएम सख्त, तुरंत सुधार कर जमा करने के निर्देश

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
31 ° C
31 °
31 °
64%
4.8m/s
77%
गुरु
37 °
शुक्र
38 °
शनि
40 °
रवि
40 °
सोम
37 °

अन्य खबरें