🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,953.64 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,712.82 💵 USD / INR : ₹ 96.17 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,953.64 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,712.82 💵 USD / INR : ₹ 96.17 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार में मिनी चुनाव का बजा बिगुल, 24 जिलों में 436 पैक्सों पर 18 मार्च को वोट

Bihar PACS Election: बिहार में पैक्स चुनाव का ऐलान हो गया है, जिसे मिनी चुनाव के तौर पर देखा जा रहा है. राज्य के 24 जिलों के 436 पैक्सों में 18 मार्च को एक ही दिन मतदान कराया जाएगा. खास बात यह है कि वोटिंग के साथ ही मतगणना कर उसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित होंगे.

विज्ञापन

Bihar PACS Election: बिहार में पैक्स चुनाव का ऐलान हो गया है, जिसे मिनी चुनाव के तौर पर देखा जा रहा है. राज्य के 24 जिलों के 436 पैक्सों में 18 मार्च को एक ही दिन मतदान कराया जाएगा. खास बात यह है कि वोटिंग के साथ ही मतगणना कर उसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित होंगे.

विज्ञापन

Bihar PACS Election: बिहार में पैक्स चुनाव को लेकर चुनाव समिति ने कार्यक्रम जारी कर दिया है.
करीब दो दर्जन जिलों के 436 पैक्स में एक ही दिन मतदान और मतगणना होगी. गांव स्तर की सहकारी व्यवस्था से जुड़े इस चुनाव को स्थानीय स्तर पर अहम माना जा रहा है.

चुनाव कार्यक्रम क्या है

बिहार में पैक्स चुनाव की प्रक्रिया 6 और 7 मार्च से शुरू होगी. इसके बाद 9 और 10 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) होगी. 11 मार्च नाम वापस लेने की अंतिम तिथि तय की गई है. 18 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आरक्षण का प्रावधान

मैनेजमेंट कमिटी के पदों में आरक्षण लागू रहेगा. एससी-एसटी, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के लिए दो-दो सीटें आरक्षित होंगी. इन आरक्षित सीटों में भी 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए तय किए गए हैं.

जिन जिलों में होगा चुनाव

चुनाव वाले जिलों में अररिया, औरंगाबाद, कटिहार, कैमूर, खगड़िया, जहानाबाद, दरभंगा, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, मधुबनी, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, रोहतास, लखीसराय, समस्तीपुर, सहरसा, सारण, सीतामढ़ी, सिवान और सुपौल शामिल हैं. इन जिलों के अलग-अलग प्रखंडों व पंचायतों में मतदान कराया जाएगा.

कहां कितने पैक्स में वोटिंग

सबसे ज्यादा पैक्स अररिया (70), मधुबनी (69) और भागलपुर (64) में हैं. इसके अलावा सिवान में 37, कटिहार में 22, सुपौल में 21 और सारण में 20 पैक्सों में चुनाव होंगे. खगड़िया व बांका में दो-दो और मुजफ्फरपुर में एक पैक्स में मतदान होगा.

प्रशासनिक तैयारी तेज

पैक्स ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाती है, क्योंकि किसानों को कर्ज, खाद-बीज और अन्य सुविधाएं इन्हीं समितियों के माध्यम से मिलती हैं. चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के निर्देश दिए गए हैं. सुरक्षा व्यवस्था व जरूरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-तीनों मामलों में बेल मिलते ही जेल से बाहर आए पप्पू यादव, दिए कई बयान

इसे भी पढ़ें-बिहार में मार्च के बाद जमीन खरीदना पड़ेगा महंगा, बढ़ेगा रजिस्ट्री शुल्क

इसे भी पढ़ें-औरंगाबाद में एक ही रात दो भाइयों के घरों में बड़ी चोरी, नकद और भारी जेवरात गायब

इसे भी पढ़ें-पटना के बिहटा में नकली ब्रांड स्टीकर फैक्ट्री का भंडाफोड़, छापेमारी में लैपटॉप-प्रिंटर जब्त

इसे भी पढ़ें-पटना में अपराधी को घेरकर किया एनकाउंटर, पुलिस ने सूर्या डॉन को मारी गोली

इसे भी पढ़ें-दरभंगा कांड पर उबाल: सड़कों पर उतरी भीड़, पथराव; पुलिस-प्रदर्शनकारियों में टकराव

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
26.3 ° C
26.3 °
26.3 °
77%
2.3m/s
20%
शुक्र
26 °
शनि
32 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें