🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,017.99 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,481.59 💵 USD / INR : ₹ 95.97 📈 Sensex : 72,771.72 (-1.52%) 📊 Nifty 50 : 22,780.25 (-1.56%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,017.99 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,481.59 💵 USD / INR : ₹ 95.97 📈 Sensex : 72,771.72 (-1.52%) 📊 Nifty 50 : 22,780.25 (-1.56%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

एम-यूटीएस सेवा चालू, नवपाड़ा महिषासुर हाल्ट के टिकट काउंटरों पर अब भीड़ में आएगी कमी

Malda Railway Division : पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने डिजिटल टिकटिंग की दिशा में नई पहल की है. नवपाड़ा महिषासुर हाल्ट पर एम-यूटीएस सुविधा शुरू की गई. अब यात्री स्टेशन पर ही डिजिटल या नकद भुगतान से अनारक्षित टिकट ले सकेंगे.

विज्ञापन

Malda Railway Division : पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने डिजिटल टिकटिंग की दिशा में नई पहल की है. नवपाड़ा महिषासुर हाल्ट पर एम-यूटीएस सुविधा शुरू की गई. अब यात्री स्टेशन पर ही डिजिटल या नकद भुगतान से अनारक्षित टिकट ले सकेंगे.

विज्ञापन

Malda Railway Division : डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने और यात्रियों को त्वरित सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने 25 फरवरी 2026 को नवपाड़ा महिषासुर हाल्ट पर एम-यूटीएस (मोबाइल अनारक्षित टिकट प्रणाली) की शुरुआत की. इस नई व्यवस्था के लागू होने से अब स्टेशन परिसर में ही डिजिटल माध्यम से अनारक्षित टिकट जारी किए जा सकेंगे.

यह सुविधा मंडल रेल प्रबंधक, मालदा Manish Kumar Gupta के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक Kartik Singh के पर्यवेक्षण में प्रारंभ की गई.

पश्चिम बंगाल की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वास्तविक यात्री के साथ हुआ शुभारंभ

एम-यूटीएस सेवा की शुरुआत एक वास्तविक यात्री को अनारक्षित टिकट जारी कर की गई. इसी के साथ स्टेशन पर डिजिटल टिकट निर्गमन प्रणाली का औपचारिक संचालन शुरू हो गया. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से यात्रियों को अधिक सुगम और त्वरित टिकट सुविधा मिलेगी.

कैसे काम करेगी एम-यूटीएस प्रणाली

एम-यूटीएस के तहत अधिकृत कर्मचारी स्मार्टफोन या टैबलेट के माध्यम से, ब्लूटूथ-सक्षम प्रिंटर की सहायता से मौके पर ही टिकट जारी करेंगे. यात्री डिजिटल भुगतान या नकद दोनों विकल्पों का उपयोग कर सकेंगे. इससे टिकट लेने की प्रक्रिया तेज और सरल होगी.

यात्रियों को मिलेंगे ये लाभ

नई प्रणाली से—

  • टिकट काउंटरों पर भीड़ कम होगी
  • टिकट निर्गमन की रफ्तार बढ़ेगी
  • भीड़भाड़ के समय यात्रियों को राहत मिलेगी
  • डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा मिलेगा

रेलवे प्रशासन का मानना है कि यह पहल यात्री सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में अहम कदम है. मालदा मंडल आने वाले समय में अन्य स्टेशनों और हाल्ट स्टेशनों पर भी एम-यूटीएस सुविधा का विस्तार करने की योजना बना रहा है, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को डिजिटल रेल सेवाओं का लाभ मिल सके.

इसे भी पढ़ें-मतदाता सूची संशोधन में 10वीं की एडमिट कार्ड मान्य, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

इसे भी पढ़ें-केरल ‘केरलम’ बना तो भड़कीं ममता बनर्जी, ‘बांग्ला’ प्रस्ताव पर देरी को लेकर केंद्र से पूछे सवाल

इसे भी पढ़ें-बंगाल में SIR सत्यापन तेज, झारखंड-ओडिशा के न्यायिक अधिकारियों की तैनाती संभव

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
26 ° C
26 °
26 °
89%
1.5m/s
3%
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
33 °
शुक्र
33 °
शनि
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें