विज्ञापन

वायरल वीडियो

गैस सिलेंडर के बाद हवाई सफर महंगा; Air India ने टिकट पर जोड़ा फ्यूल सरचार्ज

AIR Travel Expensive: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर भारत में हवाई यात्रा और रसोई गैस की कीमतों पर दिखने लगा है. एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर नया फ्यूल सरचार्ज लागू करने का फैसला किया है. वहीं एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ने से आम लोगों और कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है.

AIR Travel Expensive: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब हवाई यात्रियों की जेब पर पड़ने लगा है. ईंधन की लागत बढ़ने के कारण एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किराए में फ्यूल सरचार्ज जोड़ने का फैसला किया है. नई दरें 12 मार्च से लागू होंगी.

घरेलू और SAARC उड़ानों पर 399 रुपये अतिरिक्त शुल्क

एयरलाइंस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक पहले चरण में घरेलू मार्गों और दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) के देशों के लिए उड़ानों पर 399 रुपये प्रति टिकट का अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज लिया जाएगा. कंपनी का कहना है कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के कारण यह कदम उठाना पड़ा है.

यात्रियों को टिकट बुक करते समय यह अतिरिक्त शुल्क देना होगा. एयरलाइन प्रबंधन का कहना है कि वैश्विक बाजार में ईंधन महंगा होने से ऑपरेशनल लागत तेजी से बढ़ी है, जिसका असर अब टिकट कीमतों पर भी दिखाई देगा.

इसे भी पढ़ें-मिडिल ईस्ट जंग का भारत में असर, LPG सप्लाई ठप; बेंगलुरु के होटल बंद होने की नौबत

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी बढ़ेगा ईंधन अधिभार

अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर भी अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया जाएगा. पश्चिम एशिया जाने वाली उड़ानों के टिकट पर 10 अमेरिकी डॉलर का अतिरिक्त शुल्क लगेगा. वहीं अफ्रीका रूट की उड़ानों पर 90 डॉलर और दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए 60 डॉलर का अतिरिक्त चार्ज तय किया गया है.

नई व्यवस्था 12 मार्च से लागू होगी. इसमें सिंगापुर समेत कई अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों की उड़ानें शामिल हैं. एयरलाइंस का कहना है कि वैश्विक ईंधन कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए आगे भी किराए की समीक्षा की जा सकती है.

युद्ध के असर से एलपीजी गैस भी महंगी

मिडिल ईस्ट में जारी ईरान-इजराइल संघर्ष का असर ऊर्जा बाजार पर भी दिखाई दे रहा है. देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इसके साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 115 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं.

कई शहरों में गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सप्लाई में बाधा के कारण कई जगहों पर कमर्शियल सिलेंडर की कमी की स्थिति बन गई है, जिससे होटल व्यवसाय पर दबाव बढ़ गया है.

इसे भी पढ़ें-

ईरान ने भारत को धन्यवाद कहा, विदेश मंत्री जयशंकर ने राज्यसभा में पूरी वजह बताई

विस्फोटक फैक्ट्री में भीषण धमाका, दहल उठा इलाका, 17 मजदूरों की मौत

इजराइल-यूएस हमलों के बाद भारत ने ईरान स्थिति पर चिंता जताई, शांति बनाए रखने की अपील

Disclaimer: शेयर बाजार में निवेश से जुड़े किसी भी तरह के खरीद-फरोख्त का सुझाव HelloCities24 द्वारा नहीं दिया जाता है. यहां प्रकाशित बाजार विश्लेषण विभिन्न मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकरेज संस्थानों के आकलन पर आधारित होते हैं. निवेश से पहले प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें.

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
41.6 ° C
41.6 °
41.6 °
20%
3.7m/s
100%
मंगल
44 °
बुध
45 °
गुरु
45 °
शुक्र
43 °
शनि
41 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें