विज्ञापन

वायरल वीडियो

पुलिस लाइन का खाना बना मुसीबत, बांका में 100 से ज्यादा जवान फूड प्वाइजनिंग के शिकार

Bihar News : बिहार के बांका पुलिस लाइन में फूड प्वाइजनिंग की बड़ी घटना सामने आई है. खाना खाने के बाद 100 से अधिक पुलिसकर्मी बीमार पड़ गए. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

Bihar News : बांका जिला मुख्यालय स्थित सर्वोदय नगर के पुलिस लाइन में शुक्रवार को फूड प्वाइजनिंग की घटना से प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. दोपहर का भोजन करने के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी अचानक बीमार पड़ गए.

खाना खाने के बाद उल्टी-दस्त की शिकायत

जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में दोपहर के भोजन के बाद करीब 109 पुलिसकर्मियों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी. स्थिति बिगड़ने पर सभी बीमार जवानों को तुरंत एंबुलेंस और पुलिस वाहनों की मदद से बांका सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अस्पताल में भर्ती कुछ पुलिसकर्मियों ने बताया कि काबुली चना वाले बर्तन में कपड़े में बंधी एक पुड़िया जैसी वस्तु मिली थी. इसके बाद भोजन में मिलावट या खराब खाने की आशंका जताई जा रही है.

काबुली चना और फ्राइड राइस बना था भोजन

बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन में जीविका की रसोई में दोपहर के भोजन में काबुली चना और फ्राइड राइस बनाया गया था. भोजन करने के कुछ ही देर बाद कई जवानों की तबीयत बिगड़ने लगी. मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी प्रभावित जवानों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया.

जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला, आईजी विवेक कुमार, प्रभारी एसपी सह एसडीपीओ अनुपेश नारायण सहित जिले के कई वरीय पुलिस पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली.

मेडिकल टीम की निगरानी में इलाज

डीएम के निर्देश पर सिविल सर्जन जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने सभी बीमार पुलिसकर्मियों का इलाज शुरू किया. चिकित्सकों के अनुसार सभी जवानों की हालत फिलहाल सामान्य है. उन्हें स्लाइन और जरूरी दवाएं दी गई हैं और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.

प्रारंभिक जांच में भोजन के काबुली चना के पैकेट में कीटनाशक दवा की पुड़िया मिलने की बात सामने आ रही है. हालांकि इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी. फिलहाल खाने का सैंपल सुरक्षित रख लिया गया है और मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है.

जांच के आदेश, कई जवान अस्पताल से डिस्चार्ज

भागलपुर प्रक्षेत्र के आईजी विवेक कुमार ने बताया कि खराब भोजन खाने के कारण करीब 100 पुलिसकर्मी बीमार हुए हैं. प्रारंभिक तौर पर चिकित्सकों ने फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है. पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

उन्होंने कहा कि सभी जवानों की हालत अब पहले से बेहतर है और धीरे-धीरे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है. प्रशासन मामले की हर पहलू से जांच कर रहा है.

इसे भी पढ़ें-बिहार में पटाखा विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, 2 घायल; गांव में पसरा मातम

इसे भी पढ़ें-सहरसा में समृद्धि यात्रा पर पहुंचे नीतीश कुमार, 500 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

इसे भी पढ़ें-पटना में गैस किल्लत की अफवाह पर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने कहा- घबराकर एडवांस बुकिंग न करें

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
35.7 ° C
35.7 °
35.7 °
46%
3.7m/s
100%
गुरु
37 °
शुक्र
38 °
शनि
40 °
रवि
38 °
सोम
38 °

अन्य खबरें