विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार में पटाखा विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, 2 घायल; गांव में पसरा मातम

Bihar News : बिहार के मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. हमले में दो अन्य युवक घायल हो गए. घटना के बाद गांव में तनाव और मातम का माहौल है.

विज्ञापन

Bihar News : बिहार के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत वार्ड-11 में गुरुवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है.

बाइक सवार बदमाशों ने घेरकर किया हमला

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 9.30 बजे मोहनपुर पंचायत वार्ड-11 निवासी 21 वर्षीय रवि कुमार अपने दो साथियों के साथ घर के पास टहल रहा था. उसी दौरान करीब एक दर्जन बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और तीनों युवकों को घेर लिया. बदमाशों ने पहले मारपीट की और फिर चाकू से हमला शुरू कर दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हमले के दौरान घायल युवक विक्रम कुमार और छत्तीस कुमार किसी तरह जान बचाकर पास के मक्का के खेत में छिप गए. वहीं बदमाशों ने रवि कुमार को पकड़ लिया और उसे ड्रेनेज पार कैलाश मेहता के मक्का के खेत में ले गए. वहां उस पर चाकू से कई ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

शादी में पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ था विवाद

ग्रामीणों के अनुसार 11 मार्च की रात पड़ोसी मंटू मेहता उर्फ चंद्रदेव मेहता की बेटी की शादी थी, जिसमें पुरेनी गणेशपुर से बारात आई थी. बारात के दौरान पटाखा फोड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था. उसी दौरान रवि कुमार की आंख में पटाखा लग गया था.

परिजनों को आशंका है कि उसी विवाद के चलते बारात पक्ष के कुछ लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया. हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा.

पुलिस जांच में जुटी, गांव में शोक का माहौल

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

मृतक रवि कुमार अपने पिता के साथ खेती और सब्जी के कारोबार में हाथ बंटाता था. वह दो भाइयों में बड़ा था, जबकि उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है. घटना के बाद से उसकी मां अंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और वे बार-बार बेहोश हो जा रही हैं.

थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है.

इसे भी पढ़ें-सहरसा में समृद्धि यात्रा पर पहुंचे नीतीश कुमार, 500 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

इसे भी पढ़ें-पटना में गैस किल्लत की अफवाह पर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने कहा- घबराकर एडवांस बुकिंग न करें

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
few clouds
33.8 ° C
33.8 °
33.8 °
50%
3.3m/s
23%
सोम
41 °
मंगल
41 °
बुध
28 °
गुरु
33 °
शुक्र
36 °

अन्य खबरें