विज्ञापन

वायरल वीडियो

Aurangabad Road Accident: बारात जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर घायल

Aurangabad Road Accident: औरंगाबाद में NH-19 पर पीपरडीह मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. बारात में जा रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई. घटना के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं.

विज्ञापन

Aurangabad Road Accident: औरंगाबाद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. नगर थाना क्षेत्र के पीपरडीह मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया.

बारात में जा रहे थे दोनों युवक

मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के चांद बिगहा गांव निवासी अशोक चौधरी के 27 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार के रूप में हुई है. वहीं परशुराम चौधरी के पुत्र मृत्युंजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

परिजनों के मुताबिक दोनों युवक पल्सर बाइक से अपने रिश्तेदार प्रदीप की शादी में शामिल होने के लिए ओबरा थाना क्षेत्र के कुरम्हा गांव जा रहे थे. रास्ते में जैसे ही उनकी बाइक पीपरडीह मोड़ के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दिलीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृत्युंजय गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तुरंत डायल-112 पर सूचना दी. सूचना मिलने के बाद गश्ती पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया.

अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने दिलीप कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल मृत्युंजय कुमार की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया.

शादी वाले घर में पसरा मातम

दिलीप कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. बताया गया कि परिवार में लगातार शादियों का कार्यक्रम चल रहा था. 11 मार्च को परिवार में एक लड़की की शादी हुई थी और 12 मार्च को दूसरी बेटी की बारात आई थी.

शुक्रवार की शाम परिवार के ही सदस्य प्रदीप की बारात निकल रही थी, जिसमें शामिल होने के लिए दिलीप और मृत्युंजय बाइक से जा रहे थे. लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया.

परिवार का सहारा था दिलीप

परिजनों के अनुसार दिलीप कुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे. करीब चार साल पहले उनकी शादी सोनी देवी से हुई थी. उनके एक बेटा और एक बेटी हैं.

दिलीप गांव में ही ऑनलाइन सेवा से जुड़ी दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे. अचानक हुई इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. छोटे-छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से गांव में भी शोक का माहौल है.

पीपरडीह मोड़ बना दुर्घटना का कारण

स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-19 का पीपरडीह मोड़ लंबे समय से दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ है. यहां आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं.

कुछ समय पहले भी इसी स्थान पर कई लोगों की जान जा चुकी है. लोगों और जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से इस मोड़ पर सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

इसे भी पढ़ें-

  1. कैमूर में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत
  2. दानापुर में विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर मंत्री ने जताई कड़ी प्रतिक्रिया
  3. बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम के बीच बनेगा टनल, पर्यटकों के लिए आसान होगा भ्रमण
  4. ड्रोन तकनीक से बढ़ेगी पुलिस की निगरानी, बिहार में 50 हाई-टेक ड्रोन की होगी खरीद
  5. पश्चिम चंपारण में चौतरवा थाना के दारोगा सस्पेंड, आखिर क्यों हुई कार्रवाई?
  6. जहानाबाद में आईजी का औचक निरीक्षण, एसपी कार्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  7. पटना में गैस किल्लत की अफवाह पर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने कहा- घबराकर एडवांस बुकिंग न करें
  8. बिहार के यात्रियों के लिए राहत, पटना-बांद्रा और रक्सौल-LTT समेत कई ट्रेनें मैहर में रुकेंगी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
35.2 ° C
35.2 °
35.2 °
49%
4.1m/s
48%
गुरु
37 °
शुक्र
39 °
शनि
40 °
रवि
38 °
सोम
38 °

अन्य खबरें