वायरल वीडियो

बिहार के नालंदा घटना पर संसद में गूंजा मामला, पप्पू यादव ने दोषियों के लिए मांगी फांसी

Bihar News : नूरसराय की घटना को लेकर मामला अब संसद तक पहुंच गया है. पप्पू यादव ने इस पर सख्त सजा और स्पीडी ट्रायल की मांग उठाई है. पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Bihar News : नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र की एक घटना ने बिहार की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर नया सवाल खड़ा कर दिया है. पिछले सप्ताह एक गांव में महिला के साथ कथित दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद यह मुद्दा अब संसद तक पहुंच गया है. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने गुरुवार को इस घटना को लोक महत्व के तहत उठाया और इसे बेहद गंभीर बताया. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ फांसी जैसी सख्त सजा की मांग की. आरोप है कि 5 से 10 युवकों ने रास्ते में महिला को पकड़ लिया, उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की और इस दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए. मामले में पुलिस अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा मामला

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला तेजी से फैल गया. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की. दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि बाकी की तलाश जारी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सदन में उठी सख्त कार्रवाई की मांग

बजट सत्र के दौरान पप्पू यादव ने इस मामले को संसद में उठाते हुए कहा कि बिहार समेत देश के कई हिस्सों में महिलाओं के खिलाफ हो रही घटनाएं चिंता बढ़ाने वाली हैं. उन्होंने नूरसराय की इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया.

फांसी और स्पीडी ट्रायल की बात

सांसद ने मांग की कि इस मामले में स्पीडी ट्रायल कराया जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में फांसी तक की सजा पर भी विचार होना चाहिए, ताकि समाज में सख्त संदेश जाए.

नीट छात्रा मौत का मुद्दा भी उठाया

पप्पू यादव ने जहानाबाद की नीट छात्रा की मौत का मामला भी सदन में उठाया. उन्होंने कहा कि इस केस में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. साथ ही जांच तेज करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

दूसरे जिलों की घटनाओं का भी जिक्र

उन्होंने कहा कि पूर्णिया, छपरा और आरा जैसे जिलों में भी हाल के दिनों में महिलाओं और बच्चियों से जुड़ी कई गंभीर घटनाएं सामने आई हैं. उन्होंने छात्रावासों के लिए सख्त कानून और यौन अपराधों में स्पीडी ट्रायल की व्यवस्था लागू करने की जरूरत बताई.

पीड़िता ने शिकायत में क्या कहा

महिला ने थाने में दिए गए लिखित आवेदन में बताया कि वह अपने सास-ससुर के साथ रहती है, जबकि उसका पति महाराष्ट्र में काम करता है. उसने कहा कि 26 मार्च की शाम वह राशन लेने गई थी. उसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया और जमीन पर पटक दिया.

शोर मचाने पर जुटे लोग

महिला के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और गलत हरकत की. शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों की मदद से वह किसी तरह वहां से बच निकली. पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है. प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द कानून के दायरे में लाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-पटना में नकाबपोश अपराधियों ने लूटा ज्वेलरी शॉप, पिस्टल तानकर गहने और नगद ले भागे

इसे भी पढ़ें-रक्सौल से काठमांडू तक ट्रेन चलाने की तैयारी तेज, नेपाल की मंजूरी का इंतजार

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
28 ° C
28 °
28 °
47 %
2.1kmh
0 %
Thu
28 °
Fri
42 °
Sat
42 °
Sun
39 °
Mon
39 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here