वायरल वीडियो

विधान परिषद् सदस्यों को नीतीश सरकार की बड़ी सौगात, पटना में खुला नया अतिथि निवास

Nitish Kumar : पटना में विधायक आवासन योजना के तहत विधान परिषद् सदस्यों के लिए नयी सुविधाओं की शुरुआत की गयी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अतिथि निवास, कैंटीन, पुस्तकालय और सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन किया. नये भवनों में आवासीय, पठन-पाठन और सामुदायिक उपयोग की कई व्यवस्थाएं उपलब्ध करायी गयी हैं.

Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायक आवासन योजना के तहत विधान परिषद् अतिथि निवास का शिलापट्ट अनावरण कर और फीता काटकर उसका उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने कैंटीन एवं पुस्तकालय भवन तथा सामुदायिक केंद्र का भी शुभारंभ किया. उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित परिसर का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध करायी गयी सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने भवन के अलग-अलग हिस्सों का जायजा लिया और कहा कि विधान परिषद् अतिथि निवास काफी अच्छा बना है. उन्होंने कहा कि यहां उपलब्ध सुविधाओं का लाभ विधान परिषद् के सदस्यों को मिलेगा.

अतिथि निवास की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित विधान परिषद् अतिथि निवास का निरीक्षण किया. उन्होंने भवन के प्रथम तल और छत पर जाकर वहां की संरचना और सुविधाओं को देखा. निरीक्षण के क्रम में उन्हें अतिथि निवास में उपलब्ध करायी गयी व्यवस्थाओं की जानकारी दी गयी. मुख्यमंत्री ने भवन के विभिन्न भागों का अवलोकन किया और निर्माण कार्य पर संतोष जताया. उन्होंने कहा कि यह भवन विधान परिषद् के सदस्यों के लिए उपयोगी साबित होगा और उन्हें बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध करायेगा.

05 मंजिला भवन में 30 सुईट रूम की सुविधा

विधान परिषद् के सदस्यों के लिए तैयार किया गया अतिथि निवास 05 मंजिला भवन है. इसमें बेसमेंट, भू-तल और 04 मंजिलों का निर्माण कराया गया है. इस भवन में 30 सुईट रूम, 04 लॉउन्ज और एक सेक्युरिटी लाउन्ज बनाये गये हैं. इसके अलावा भवन में 08 व्यक्ति की क्षमता वाला लिफ्ट भी अधिष्ठापित किया गया है. प्रत्येक सुईट रूम में एक छोटा किचेन, ड्राईंग रूम और शौचालय सहित विश्राम के लिए एक अलग कमरा बनाया गया है. इस भवन का निर्माण सदस्यों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया है.

कैंटीन, पुस्तकालय और सामुदायिक केंद्र भी बने

कैंटीन एवं पुस्तकालय भवन 02 मंजिला है. इसके एक हिस्से में कैंटीन और दूसरे हिस्से में पुस्तकालय बनाया गया है. कैंटीन के भूतल और प्रथम तल पर कैंटीन डायनिंग हॉल, किचेन, रेस्ट रूम, पेन्ट्री, स्टोर, सर्विस एरिया और शौचालय का निर्माण किया गया है. वहीं पुस्तकालय के भूतल पर कार्यालय कक्ष, पुस्तकालय और शौचालय की व्यवस्था की गयी है. पुस्तकालय के प्रथम तल पर रिडिंग हॉल, लॉबी और स्टोर बनाया गया है. इसी प्रकार सामुदायिक केंद्र भी 02 मंजिला भवन है, जिसके भूतल और प्रथम तल पर हॉल, स्टोर, किचेन, लॉबी और शौचालय का निर्माण कराया गया है.

कार्यक्रम में कई मंत्री और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, बिहार विधान परिषद् के उपसभापति प्रो० (डॉ०) रामवचन राय सहित कई विधान पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव सह भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें-बिहार से ऋषिकेश की यात्रा अब होगी आरामदायक, 16 अप्रैल से शुरू होगी स्पेशल ट्रेन

इसे भी पढ़ें-बिहार में सियासी हलचल तेज, इस दिन हो सकती है नीतीश की आखिरी कैबिनेट बैठक

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
23 ° C
23 °
23 °
53 %
0kmh
20 %
Tue
37 °
Wed
35 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here