🟡 Gold (10g) : ₹ 1,40,940.30 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,08,703.82 💵 USD / INR : ₹ 95.34 📈 Sensex : 77,472.94 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,207.75 (-0.52%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,40,940.30 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,08,703.82 💵 USD / INR : ₹ 95.34 📈 Sensex : 77,472.94 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,207.75 (-0.52%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए ने झोंकी ताकत, नीरज सिन्हा ने नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद, ललन सिंह बोले- जीत तय

Bankipur By Election को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. ललन सिंह ने बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए की बड़ी जीत का दावा किया है.

विज्ञापन

Bankipur By Election को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. ललन सिंह ने बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए की बड़ी जीत का दावा किया है.

विज्ञापन

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर एनडीए ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं. रविवार को एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे. नीरज सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. बैठक में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी शामिल रहे.

बांकीपुर उपचुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान एनडीए के वरिष्ठ नेताओं ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की. नेताओं ने चुनाव में गठबंधन की एकजुटता और संगठन की भूमिका को लेकर भी विचार-विमर्श किया.

ललन सिंह बोले- एनडीए की बड़ी जीत तय

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनकी जीत का भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेंगे. उनका दावा था कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर एनडीए की बड़ी जीत सुनिश्चित है.

नीतीश कुमार ने जनता के बीच रहने की दी सलाह

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नीरज कुमार सिन्हा को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें हमेशा जनता के बीच सक्रिय रहने और सेवा भाव से काम करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास जीतना सबसे महत्वपूर्ण है. साथ ही उम्मीद जताई कि नीरज सिन्हा बांकीपुर के विकास को नई गति देने का प्रयास करेंगे.

विकास और जनसमस्याओं के समाधान का किया वादा

वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि बड़े नेताओं का मार्गदर्शन उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने बांकीपुर की जनता को भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें सेवा करने का अवसर मिला तो क्षेत्र के विकास, आधारभूत संरचना को मजबूत करने, नागरिक सुविधाओं में सुधार और स्थानीय समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे.

बांकीपुर से BJP ने बदला उम्मीदवार, अभिषेक कुमार की जगह नीरज कुमार सिन्हा को मिला टिकट

केंद्र और राज्य सरकार के काम पर जताया भरोसा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि एनडीए के सभी सहयोगी दल पूरी एकजुटता के साथ उपचुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और बिहार की एनडीए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के आधार पर जनता एक बार फिर गठबंधन के प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएगी. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में भी चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल है.

अभिषेक कुमार के हटने के बाद नीरज सिन्हा बने उम्मीदवार

भाजपा ने पहले बांकीपुर उपचुनाव के लिए अभिषेक कुमार को उम्मीदवार घोषित किया था. हालांकि पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया और अपना नाम वापस ले लिया. इसके बाद भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को एनडीए का नया उम्मीदवार बनाया. चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नीरज कुमार सिन्हा 13 जुलाई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

इसे भी पढ़ें-

नए प्रमंडलीय आयुक्त बने दिनेश कुमार, विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग पर रहेगा फोकस
पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में एडमिशन शुरू
NEET पेपर लीक पर युवा राजद का हमला, कहा- छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
89%
3.1m/s
100%
बुध
31 °
गुरु
35 °
शुक्र
35 °
शनि
29 °
रवि
32 °

अन्य खबरें