🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,309.72 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,207.12 💵 USD / INR : ₹ 95.90 📈 Sensex : 72,480.29 (-0.4%) 📊 Nifty 50 : 22,620.45 (-0.42%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,309.72 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,207.12 💵 USD / INR : ₹ 95.90 📈 Sensex : 72,480.29 (-0.4%) 📊 Nifty 50 : 22,620.45 (-0.42%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

दिल्ली में BJP की अहम बैठक, क्या 14 अप्रैल तक नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा?

Bihar Next CM: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. नई सरकार के गठन को लेकर दिल्ली और पटना में राजनीतिक हलचल तेज है. नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी है और अगले CM के नाम पर सस्पेंस बरकरार है.

विज्ञापन

Bihar Next CM: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. नई सरकार के गठन को लेकर दिल्ली और पटना में राजनीतिक हलचल तेज है. नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी है और अगले CM के नाम पर सस्पेंस बरकरार है.

विज्ञापन

Bihar Next CM: बिहार की राजनीति में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्दी ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं और राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है. इस खबर ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है और दिल्ली से लेकर पटना तक नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी है.

नीतीश कुमार 9 अप्रैल को दिल्ली के लिए होंगे रवाना

नीतीश कुमार 9 अप्रैल को दोपहर एयर इंडिया फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. 10 अप्रैल को वे राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे, और 12 अप्रैल को पटना लौटने की संभावना जताई जा रही है.

13 अप्रैल को हो सकती है कैबिनेट की आखिरी बैठक

मीडिया और सूत्रों के अनुसार, 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक हो सकती है, जबकि 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना है. इसके बाद 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार बनाने की प्रक्रिया पूरी हो सकती है.

अगले मुख्यमंत्री का नाम अभी सस्पेंस में

अभी तक बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स और राजनीतिक सूत्र संकेत दे रहे हैं कि सम्राट चौधरी इस बार सबसे आगे हैं. इसके बावजूद बीजेपी की ओर से कोई चौंकाने वाला निर्णय भी संभव है.

BJP की दिल्ली बैठक अहम

10 अप्रैल को दिल्ली में बिहार भाजपा की कोर कमेटी की अहम बैठक होने वाली है. इसमें मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर आम सहमति बनाने पर चर्चा होगी. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है.

एनडीए विधायकों की बैठक निर्णायक

नीतीश कुमार के पटना लौटने के बाद एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है. इस बैठक में वे अपने इस्तीफे की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं. इसके बाद सभी घटक दल अपने विधायकों की बैठक करेंगे और नेता का चयन करेंगे, फिर संयुक्त बैठक में नए नेता का ऐलान होगा जो राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेगा.

इस्तीफे से पहले कैबिनेट के फैसले

सूत्रों के अनुसार, इस्तीफे से पहले कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं. यह मौजूदा सरकार की आखिरी बैठक होगी. नीतीश कुमार पहले ही 30 मार्च को विधान परिषद सदस्य पद से इस्तीफा दे चुके हैं, और 20 साल के लंबे राजनीतिक सफर के बाद उन्होंने इसे बेहद संक्षिप्त रूप में सौंपा.

इसे भी पढ़ें-बिहार में LPG को लेकर घबराहट बेकार, IOCL ने कहा- सप्लाई पूरी तरह सामान्य

इसे भी पढ़ें-बिहार में कंज्यूमर्स को 3 दिन में मिलेगा बिजली कनेक्शन, नहीं तो अधिकारियों पर लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
82%
3m/s
0%
बुध
26 °
गुरु
31 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °
रवि
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें