Kolkata Rail : आने वाली गर्मियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कोलकाता, बनारस, गोरखपुर, आसनसोल, पोरबंदर और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चार विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करेंगी. टिकट बुकिंग की तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी.
बनारस – कोलकाता स्पेशल ट्रेन
05048 बनारस – कोलकाता स्पेशल 14 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 के बीच तीन फेरे के लिए प्रत्येक मंगलवार को 10:45 बजे बनारस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी. 05047 कोलकाता – बनारस स्पेशल 15 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 के बीच तीन फेरे के लिए प्रत्येक बुधवार को 08:25 बजे कोलकाता से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:15 बजे बनारस पहुंचेगी. यह ट्रेन पूर्वी रेलवे के स्टेशनों – नैहाटी, बैंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह – पर दोनों दिशाओं में रुकेगी. इसमें वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी.
गोरखपुर – कोलकाता स्पेशल ट्रेन
05032 गोरखपुर – कोलकाता स्पेशल 12 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 के बीच तीन फेरे के लिए प्रत्येक रविवार को 10:05 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05:40 बजे कोलकाता पहुंचेगी. 05031 कोलकाता – गोरखपुर स्पेशल 13 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 के बीच तीन फेरे के लिए प्रत्येक सोमवार को 08:25 बजे कोलकाता से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन पूर्वी रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्टेशनों – नैहाटी, बैंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह – पर दोनों दिशाओं में रुकेगी. इसमें जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी.
पोरबंदर – आसनसोल स्पेशल ट्रेन
09205 पोरबंदर – आसनसोल स्पेशल ट्रेन 13 अप्रैल से 29 जून 2026 के बीच कुल 12 फेरे के लिए प्रत्येक सोमवार को 08:50 बजे पोरबंदर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 06:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी. 09206 आसनसोल – पोरबंदर स्पेशल ट्रेन 15 अप्रैल से 01 जुलाई 2026 के बीच कुल 12 फेरे के लिए प्रत्येक बुधवार को 23:05 बजे आसनसोल से रवाना होगी और तीसरे दिन 21:50 बजे पोरबंदर पहुंचेगी. इसमें जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी.
न्यू जलपाईगुड़ी – मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन
05754 न्यू जलपाईगुड़ी – मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन 09 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच कुल 16 फेरे के लिए गुरुवार, शुक्रवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार को 09:00 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से रवाना होगी और उसी दिन 14:45 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी. 05753 मालदा टाउन – न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल ट्रेन 09 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच कुल 16 फेरे के लिए गुरुवार, शुक्रवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार को 15:45 बजे मालदा टाउन से रवाना होगी और उसी दिन 21:10 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी. इसमें भी जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी.
इसे भी पढ़ें-भीड़ से मासूम को अब ढूंढ़ निकालेगा AI, प्लेटफार्मों पर डिजिटल ‘रक्षक देवदूत’ की सख्त निगरानी
इसे भी पढ़ें-कबाड़ से कमाई कर बनाया रिकॉर्ड; पूर्व रेलवे ने ‘मिशन जीरो स्क्रैप’ से जुटाए ₹600 करोड़

