🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,008.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,058.57 💵 USD / INR : ₹ 96.13 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,008.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,058.57 💵 USD / INR : ₹ 96.13 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur News: कुप्पाघाट आश्रम में 30 अप्रैल को महर्षि मेंहीं परमहंस की 142वीं जयंती

Bhagalpur News: भागलपुर के कुप्पाघाट आश्रम में 30 अप्रैल को महर्षि मेंहीं परमहंस की 142वीं जयंती मनाई जाएगी. प्रभातफेरी, शोभायात्रा, भंडारा और प्रवचन के विशेष कार्यक्रम होंगे.

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर के कुप्पाघाट आश्रम में 30 अप्रैल को महर्षि मेंहीं परमहंस की 142वीं जयंती मनाई जाएगी. प्रभातफेरी, शोभायात्रा, भंडारा और प्रवचन के विशेष कार्यक्रम होंगे.

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर के कुप्पाघाट स्थित महर्षि मेंहीं आश्रम में 30 अप्रैल, गुरुवार को अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा की ओर से महर्षि मेंहीं परमहंस की 142वीं जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी. आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन, ठहरने, पेयजल, रोशनी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की जा रही है.

सुबह प्रभातफेरी और भव्य शोभायात्रा

महासभा के महामंत्री दिव्य प्रकाश ने बताया कि जयंती समारोह की शुरुआत सुबह 5 बजे प्रभातफेरी से होगी. इस दौरान सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस की तस्वीर को सुसज्जित रथ पर स्थापित कर शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो पुनः आश्रम परिसर लौटेगी. यात्रा में बैंड-बाजे, चार पहिया और दो पहिया वाहन, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों समेत बड़ी संख्या में सत्संग प्रेमी शामिल होंगे.

आरती, पुष्पांजलि और प्रसाद वितरण

सुबह 6 बजे से स्तुति-विनती, ग्रंथ पाठ और आरती का कार्यक्रम होगा. इसके बाद सद्गुरु की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे. पुष्पांजलि के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा. दिन में 11 बजे से सामूहिक भंडारे की शुरुआत होगी, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे.

दोपहर में भजन-कीर्तन और प्रवचन

दोपहर 2 बजे से भजन-कीर्तन, स्तुति-विनती और आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन होगा. इस दौरान संतमत के विद्वान महर्षि मेंहीं परमहंस के जीवन, साधना और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे. कार्यक्रम में गुरुसेवी स्वामी भगीरथ दास जी महाराज, स्वामी प्रमोद बाबा, विवेकानंद बाबा, निर्मला बाबा, स्वामी सत्यप्रकाश बाबा और स्वामी परमानंद बाबा प्रवचन देंगे.

कुप्पाघाट आश्रम की विशेष पहचान

स्वामी सत्यप्रकाश बाबा ने बताया कि महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज ने 101 वर्ष से अधिक समय तक मानव शरीर में रहकर आध्यात्मिक साधना और समाज को मार्गदर्शन दिया. भागलपुर के गंगा तट पर स्थित कुप्पाघाट आश्रम उनकी तपोभूमि के रूप में विशेष पहचान रखता है. बताया गया कि मार्च 1933 से नवंबर 1934 तक उन्होंने यहां स्थित प्राचीन गुफा में 18 माह तक कठिन साधना की थी.

आयोजन को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता

समारोह की तैयारियों में महासभा के मनु भास्कर, स्वामी पंकज बाबा, स्वामी रमेश बाबा, स्वामी संजय बाबा, स्वामी नाथू बाबा, अमित कुमार, सूरज कुमार और बादल कुमार सहित कई कार्यकर्ता जुटे हुए हैं.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में ROB के ड्राइंग को रेलवे की मंजूरी, 2027 तक जाम से राहत की उम्मीद

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
28 ° C
28 °
28 °
83%
3.1m/s
23%
शनि
32 °
रवि
32 °
सोम
33 °
मंगल
33 °
बुध
31 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें